/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-5-oct-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-shardiya-navratri-daily-horoscope.webp)
Aaj-ka-Rashifal-5--oct-2025--singh-kanya-tula-vrashchik--shardiya-navratri-daily-horoscope
Aaj ka Rashifal 5 Oct 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 5 अक्टूबर रविवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को रविवार को स्वास्थ्य का ध्यान राना होगा। इसलिए खानपान में का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद हो सकता है। किसी भी तरह के नए लेन-देन से बचने की जरूरत है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।
धैर्य के साथ काम करेंगे तो आपको लिए बेहतर होगा। 5 अक्टूबर को आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा रहेगा। 5 अक्टूबर के ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने औ ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों को रविवार संडे का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन आपको सावधानी से चलाने की सलाह दी जार ही है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट आ सकती है। परिवार में किसी प्रियजन से अशुभ समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। वाद-विवाद से आपको से दूर रहना होगा।
रविवार के लिए आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की सलाह आपको दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों को रविवार को स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा का योग बनते दिख रहा है। विरोधियों के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं।
कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला रहेगा। मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने की सलाह आपको दी जा रही है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य आपके पूरे होंगे। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा। रविवार को आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग मरून रहेगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आपको लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु वाले विरोधियों से रहें सतर्क, मकर को नौकरी में प्रमोशन के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें