Advertisment

Aaj Ka Rashifal 5 Nov: धनु का सभी कार्य होंगे पूरे, मकर वाले बरतें सावधानी, जानें कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 Nov Wednesday Kartik Purnima: 5 नवंबर 2025 का राशिफल बताता है कि धनु से मीन राशि तक के लोगों के लिए दिन संतुलन, मेहनत और संयम से सफलता पाने वाला रहेगा।

author-image
Shashank Kumar
Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से अत्यंत शुभ और ऊर्जावान है। आज अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और भगवान विष्णु की आराधना (Vishnu Puja) करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। चंद्रमा आज मेष राशि (Aries) में रहेंगे, जहां सूर्य और शुक्र का शुभ प्रभाव मिल रहा है।

Advertisment

आज कुछ राशियों को करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी तो कुछ को परिवार और रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

आज ग्रहों की चाल जीवन में नए परिवर्तन ला रही है। जिन राशियों पर सूर्य, चंद्र और शुक्र की दृष्टि अनुकूल है, उनके लिए यह दिन सफलता, मान-सम्मान और प्रेम की प्रगाढ़ता लाएगा। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और विवेक से काम लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यों की पूर्ति का है। अधूरे ऑफिस वर्क पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग ठोस योजना से प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। जल्दबाज़ी या अधीरता से बचें, यही सफलता की कुंजी है। घर के मुखिया खुद को भावनाओं पर नियंत्रण में रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

कार्यस्थल पर आपकी प्रबंधन क्षमता सबका ध्यान आकर्षित करेगी। ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान दें, अन्यथा शिकायतें मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से सावधानी रखें, बेवजह के खर्च से बचें। परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन गुस्सा रिश्तों में दूरी ला सकता है। तनाव कम करें और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज कुंभ राशि वालों को ऑफिस में बॉस से मतभेद से बचना होगा। अपने विचार स्पष्ट रखें लेकिन संयमित ढंग से व्यक्त करें। युवाओं को आज मानसिक स्थिरता मिलेगी और किसी बड़े निर्णय की दिशा तय होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिर दर्द या थकान परेशान कर सकती है, आराम जरूरी है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आत्ममंथन का है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर नई योजनाओं की शुरुआत करें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी से हालात संभल जाएंगे। रिश्तों में वाणी पर नियंत्रण रखें। वित्तीय मामलों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध पर काबू जरूरी है।

Advertisment

धार्मिक रूप से क्यों खास है 5 नवंबर का दिन

कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में सबसे शुभ तिथियों में माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा, दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया एक पुण्यकर्म हजार गुना फल देता है।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि का बढ़ेगा खर्च, तुला को हो सकती है पेट संबंधी परेशानी, जानें सिंह-वृश्चिक का दैनिक राशिफल

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 5 Nov : मेष को बिजनेस में फायदा, वृषभ के सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानें मिथुन और कर्क राशि का हाल

Advertisment
आज का राशिफल dhanu makar kumbh meen daily horoscope Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025 Aaj Ka Rashifal 5 November 2025 Horoscope Today Hindi Sagittarius Capricorn Aquarius Pisces Rashifal धनु मकर कुंभ मीन राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें