Advertisment

Aaj Ka Rashifal: मेष को मिल सकती है अच्छी खबर, वृष का खुशियों से भरा रहेगा दिन, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को मिल सकती है अच्छी खबर, वृष का खुशियों से भरा रहेगा दिन, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-4-nov-2025-tuesday -mangalwar-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिल सकती है अच्छी खबर, वृष का खुशियों से भरा रहेगा दिन, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope : 4 नवंबर 2025 मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए परिवार में सुख और शांति लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग और सराहना मिलेगी। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यभार में वृद्धि के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। रविवार का व्रत करना लाभदायक रहेगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। शुभ अंक 3 और शुभ रंग स्लेटी है।

वृष राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापार में किसी बड़ी डील के आसार हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, हालांकि किसी जरूरी काम के लिए उधार लेना पड़ सकता है। सेहत में सुधार रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में सदस्यों का सहयोग मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। घर से निकलने से पहले दही खाकर निकलें, दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक 2 और रंग गुलाबी रहेगा।

Advertisment

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 3 और रंग जामुनी रहेगा।

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सुधार होगा। किसी संपत्ति में निवेश करने से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कुत्ते को भोजन कराने से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ अंक 6 और रंग पीला रहेगा।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: सिंह को अधिकारियों का मिलेगा सहयोग, कन्या का भाई-बहनों से हो सकता है मतभेद, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
कर्क मिथुन मेष वृष Aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal 4 Nov
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें