Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष को लव पार्टनर दे सकता है कोई गिफ्ट, वृष का रोमांस में बीतेगा दिन, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 4 June 2025 Budhvar Navmi Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को लव पार्टनर दे सकता है कोई गिफ्ट, वृष का रोमांस में बीतेगा दिन, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-4-june-2025-budhvar navmi-tithi-daily-horoscope-Mesh Vrash Mithun Karkrashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal: मेष को लव पार्टनर दे सकता है कोई गिफ्ट, वृष का रोमांस में बीतेगा दिन, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 4 June 2025 Budhvar Navmi Tithi -mesh vrash mithun kark Daily Horoscope: बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि ( Navmi Tithi) रहेगी। बुधवार 4 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

Advertisment

बुधवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क का आज 4 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 4 June 2025

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि आपके खर्चों में कमी आएगी। 4 जून को हो सकता है आपका अटका हुआ धन मिल जाए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। लव लाइफ में हैं तो समय अच्छा रहने वाला है। हो सकता है पार्टनर के लिए गिफ्ट भी कर दें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो जाए। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 4 June 2025

वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। 4 जून को आपको कहीं निवेश करने से बचना होगा।क्योंकि बढ़ते खर्चों में तालमेल बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होगा। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। लव लाइफ में हैं तो दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में आपके खुशियां आएंगीं। जीवनसाथी के साथ रोमांस में समय बीतेगा।

Advertisment

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 4 June 2025

मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। काम पर ध्यान देंगे। जो आपको शुभ नतीजे देंगे। आय में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। बड़े व्यक्ति के साथ से आपके काम पूरे होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। लव लाइफ में हैं तो कुछ तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 4 June 2025

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको भी भाग्य का साथ मिलेगा। किसी सरकारी अधिकारी की सहायता से आपको कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। हो सकता है आपको नए ऑर्डर भी मिल जाएंं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पुराने वाहन को बेचकर पैसा मिलेगा। बिना काम के घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: Guru Ast June 2025: पांच दिन बाद अस्त हो रहे हैं गुरु, विवाह कार्य में डालेंगे अड़ंगा, क्या कहता है ज्योतिष

Advertisment
Astrology Hindi News budhvar navmi-tithi-daily-horoscope aaj-ka-rashifal-4-june-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें