/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-30-sep-2025-mesh-vrash-mithun-kark-shardiya-navratri-daily-horoscope.webp)
Aaj-ka-Rashifal- 30 sep -2025- mesh vrash mithun kark -shardiya-navratri-daily-horoscope
Aaj ka Rashifal 30 Sep Navratri Day 8 Mangalvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 30 सितंबर मंगलवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। नवरात्रि पर किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल Mesh Rashifal
मेष राशि वालों को मंगलवार का दिन इच्छाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से 30 सितंबर का दिन करोबारियों को धन लाभ करा सकता है। इससे आपके कई परेशानियों को दूर कर सकता है। शाम को दोस्त आपको घर आ सकते हैं। मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आएगा।
रचनात्मक कामों में आपको सफलता ये भरा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन भागादौड़ी भरा रहेगा। जो आपको लाभ भी दिलाएगा। 30 सितंबर के ज्योतिषीय उपाय में आपको अच्छी सेहत के लिए पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि दैनिक राशिफल Vrishabha Rashifal
वृष राशि वालों को सेहत को लेकर अनदेखी भारी पड़ सकती है। निवेश के कई मौके आपको मिलेंगे जिन्हें आपको बहुत विचार करके ही हाथ डालना है। इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी पैसा लगाना आपको लाभकारी होगा। व्यवहार में उदारता लानी होगी। रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को प्रभावित करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे। आप​के अधिकारी भी आपसे खुश होंगे। इस राशि के जातक मंगलवार के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देखने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को सरप्राइज देंगे तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सफेद कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा पहने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल Mithun Rashifal
मिथुन राशि वालों को खानपान में सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही आपको बीमारी में परेशान कर सकती है। आपका अटका धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। शाम को घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेम में पड़ सकते हैं। मंगलवार को आप अपनी क्षमताओं को दिखा पाएंगे। टैक्स और बीमा मामलों में आपको सतर्क रहना है। वैवाहिक जीवन में आपको मानसिक चिंता सता सकती है। 30 सितंबर के ज्याोतिषीय उपाय में आपको ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र का 11 बार उच्चारण सुबह-शाम करने की सलाह दी जा रही है। इससे आपका पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल Karka Rashifal
कर्क राशि वाले जल्दी ही बीमारी से उबर सकते हैं। आप आसानी से पैसे इकट्ठे कर पाएंगे। आपने जो लोगों को कर्ज दिया था उससे मुक्ति मिल सकती है। परिवार को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँगे तो आपस में वाद विवाद कम होंगे। बोलने से पहले बहुत सोच-समझकर विचार कर लें। वाणी में कटुता आपको कष्ट दे सकती है। आपकी और आपके प्रिय के बीच मनमुटाव हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। ज्योतिषीय उपाय में आपको एक कटोरी दूध किसी कुत्ते को पिलाने से लाभ होगा। लव लाइफ में रिलेशन और मजबूत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें