Advertisment

Rashifal 30 Nov 2024: मेष को मिल सकता है अटका पैसा, वृषभ वाले उधार देने से बचें, क्या कहती है आपकी राशि

Rashifal 30 Nov 2024 (Daily Horoscope) : मेष को मिल सकता है अटका पैसा, वृषभ वाले उधार देने से बचें, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Rashifal 30 November 2024: शनिवार का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की चाल खुशियों की बहार लेकर आएगा।

Advertisment

मेष राशि वालों के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा। तो वहीं अन्य राशियों के लिए इस दिन क्या खास रहने वाला है इसे लिए पढ़ें शनिवार का राशिफल (Shanivar ka Rashifal)।

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी होने वाला हैं। आपका धन बढ़ेगा। अटका और डूबा पैसा आपको वापस मिल सकता है। राजनीतिक के क्षेत्र में बढ़ रहे लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। भाई या बहन की शादी में बाधा आ सकती है। पर इसे दूर कर पाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrisabh Rashi Rashifal)

इन जातकों को शनिवार का दिन सामान्य फल देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना मिलने से आपको इनाम मिल सकता है।

Advertisment

एक के बाद कई खुशियां आएंगीं। ध्यान रखना है कि आप धन उधार देने से बचें। वरना आपका पैसा फस सकता है।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। अगर कोई पुराना लेनदेन अटका है तो वह भी आप चुका पाएंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। परिवार में सुख—सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझ कर काम को करने की सलाह दे रहा है। अपनी जिम्मेदारियां को बहुत सरलता से पूरा कर पाएंगे।

Advertisment

व्यापार में कुछ समस्या झेलनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर आपको योजना बना सकते हैं। स्टूडेंट हैं तो आपको पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

शनिवार का दिन आपके उलझन भरा रह सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। हो सकता है आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकते हैं। तो इंवेंस्ट करने से पहले सोच विचार लें। जीवन साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपके लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मां की सलाह आपको काम आ सकती है।
पारिवारिक सदस्य की सेहत पर असर हो सकता है। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं।

धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आत्मविश्वास और गहरा होगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी से बचना होगा। संतान के करियर को लेकर आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Mangal Vakri Dec 2024: सावधान! पहले से ज्यादा उग्र होने वाले हैं मंगल! नीच राशि में बैठ कर चलेंगे उल्टी चाल, पढ़ें असर

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrischik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ प्रतिकूल हो सकता है। आपके अपने कामों को लेकर दूसरों पर निर्भर रहने की आदत कम करनी होगी। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं। डूबा धन आपको वापस मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। किसी के काम करने में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

अगर व्यापारी हैं तो आपको शनिवार का दिन नए मार्ग खोल सकता है। अपने कामों पर आपको ध्यान देना होगा। आपका संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। जो आपकी खुशी मिलेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। सरकारी योजना में किया गया निवेश आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी को सरकारी नौकरी मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी पर वे खरे उतरेंगे। पारिवारिक मामलों को घर के अंदर ही रहने दें। लव लाइफ में हैं तो आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर करनी होगी।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन परेशान भरा हो सकता है। बिजी रहने के कारण अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रो में लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको व्यापार और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। संतान को तरक्की होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: यदि आपकी राशि है सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक, तो जान लें 2, 5, 6 दिसंबर को किसे रहना है सावधान!

daily horoscope Aaj ka rashifal shanivar ka rashifal 30 nov ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें