Advertisment

Aaj ka Rashifal: शनिवार को धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर को नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 3 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Shanivar: शनिवार को धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर को नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-3-may-2025-Shanivar -shashthi-tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-3-May--2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj-ka-Rashifal-3-May--2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj ka Rashifal 3 May 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen: शनिवार 3 मई को ग्रहों की चाल राशि चक्र की आखिरी 4 रााशियों के ​लिए मिलाजुला असर दिखाएगी। सूर्य का गोचर, मंगल की चाल धनु को आर्थिक लाभ के योग बना रहा है। तो वहीं मकर राशि वालों को नौकरी में कोई खुशखबरी मिल सकती है। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज का राशिफल।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन का  दैनिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का दैनिक राशिफल (Dhanu Daily Horoscop) 

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन रचनात्मक कार्यों में रुचि लाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार को लोग पसंद करेंगे। अधिकारी भी आपसे प्रभावित होंगे। किसी से किया वादा आप पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को पहले किया गया निवेश अब लाभ दिलाएगा।

मकर राशि का दैनिक राशिफल (Makar Daily Horosocope) 

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन लाभकारी होगा। दान-पुण्य के काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक कार्य में आपका सहयोग बढ़ेगा। शनिवार 3 मई को आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अभी तक लंबे समय से टल रहा काम पूरा होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। वरना परेशानी बढ़ सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Daily Horosocope)

शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के लिहाज से लाभकारी रहेगा। 3 मई को उन्नति और लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर लाभ के नए स्रोतों बनेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। सरकारी क्षेत्र में हैं तो अधिकारियों का साथ मिलेगा। सेहत के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

मीन राशि का दैनिक राशिफल  (Meen Daily Horosocope)

मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। कार्यालय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। 3 मई को आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है। जो आपको कुछ जरूरी जानकारी दे सकते हैं। सकारात्मक सोच लाभ दिलाएगी। माता की ओर से आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 

4 मई का धनु, मकर, कुंभ का राशिफल

4 मई का मेष, वृष, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

4 मई का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक

Weekly Horoscope: उच्च के शुक्र वृष को कराएंगे धन लाभ, मिथुन वाले कचहरी के कामों न लें रिस्क, मेष-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-3-may-2025 Shanivar -shashthi-tithi-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें