Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु-मकर के लिए खुशियां लेकर आएगा रविवार, कुंभ वाले संयम से लें काम, मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 3 August 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु मकर के लिए खुशियां लेकर आएगा रविवार, कुंभ वाले संयम से लें काम, मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-3-august-2025-ravivar-sunday-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-3-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News(1)

Aaj-ka-Rashifal-3-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News(1)

Aaj ka Rashifal 3 August 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्रवार 1 अगस्त को सावन माह की शुक्ल पक्ष, नवमीं तिथि रहेगी। ऐसे में रविवार 3 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

रविवार 3 अगस्त को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज रविवार 3 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल 3 अगस्त

धनु राशि (23 नवंबर – 21 दिसंबर) दैनिक राशिफल 3 अगस्त

धनु राशि वालों के लिए रविवार 3 अगस्त का दिन उपलब्धियां और खुशियां लेकर आएगा। रविवार का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो आपको करियर में प्रमोश के योग हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। बच्चों की उपलब्धियों से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। 3 अगस्त को आपका पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।

मकर राशि (22 दिसंबर – 21 जनवरी) दैनिक राशिफल 3 अगस्त

मकर राशि वालों को दिन शुभ समाचार और लाभ के योग बना रहा है। करियर के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। घर पर नन्हा मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रविवार को ज्योतिषीय उपाय में शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह आपको दी जा रही है।

Advertisment

कुंभ राशि (22 जनवरी – 19 फरवरी) दैनिक राशिफल 3 अगस्त

कुंभ राशि वालों को संयम और नए संपर्क बनेंगे। दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपको संयमित व्यवहार रखना होगा। करियर में नए संपर्क लाभ दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उदर रोग आपको परेशान कर सकते हैं। ऑयली फूड खाने से बचना होगा। रविवार 3 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में आपको नीले कपड़े पहनने और शनिदेव को तिल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि (20 फरवरी – 20 मार्च) दैनिक राशिफल 3 अगस्त

मीन राशि वालों को 3 अगस्त को निर्णय में सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। रविवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बहुत सोच-समझकर कोई भी फैसले लें। करियर को लेकर आपकी योजनाएं सफल होंगीं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक सोच से बचना होगा। रविवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

August Monthly Horoscope 2025: कन्या-तुला के लिए भाग्यशाली होगा अगस्त, सिंह-वृश्चिक के लिए क्या है खास, मासिक राशिफल

Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए उतार-चढ़ाव लाएगा अगस्त, मकर वाले चलें तकनीक के साथ, कुंभ-मीन का मासिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।
Advertisment
jyotish upay Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal ravivar sunday daily-horoscope aaj-ka-rashifal-3-august-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें