Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु की पुराने मित्र से होगी मुलाकात, मकर के भाइयों से हो सकते हैं मतभेद, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 Sep Navratri Day 8 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु की पुराने मित्र से होगी मुलाकात, मकर के भाइयों से हो सकते हैं मतभेद, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-29-sep-2025-somvar-monday-navratri-day-7-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news xap

author-image
anjali pandey
Aaj ka Rashifal: धनु की पुराने मित्र से होगी  मुलाकात, मकर के भाइयों से हो सकते हैं मतभेद, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 Sep Navratri Day 8 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 29 सितंबर सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। नवरात्रि पर किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शांत और मन संतुष्ट रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। खानपान में सावधानी रखें क्योंकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला है। गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज संगीत और कला की ओर आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं और आत्मविश्वास कम हो सकता है, लेकिन धन लाभ की संभावना बनी रहेगी। शुभ अंक 10 और शुभ रंग नीला है। शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार में कठिनाई आएगी लेकिन मेहनत से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ रहेंगी, हालांकि दूर की यात्रा संभव है। कुछ नए और लाभप्रद अवसर हाथ लगेंगे। शुभ अंक 11 और शुभ रंग काला है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएँ।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सहयोग मिलेगा और संपत्ति से लाभ संभव है। शुभ अंक 12 और शुभ रंग पीला है। केसर का तिलक करें।

कुंभ धनु मकर मीन Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 29 Sep
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें