/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-09-22-at-2.16.44-PM.webp)
Aaj ka Rashifal 29 Sep Navratri Day 8 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 29 सितंबर सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। नवरात्रि पर किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि (Mesh Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और सकारात्मक सोच का मिश्रण रहेगा। यदि आप अपने विचारों को सही दिशा देंगे तो आपको मानसिक शांति और खुशी का अनुभव होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जिससे जीवनशैली थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। गुस्से से बचें और दूसरों से बातचीत में संतुलन रखें। किसी मित्र की मदद से धन अर्जित करने के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल है। हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग अर्पित करें।
वृष राशि (Vrishabha Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन आपका मन कभी आश्वस्त तो कभी चिंतित रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। खर्चों में वृद्धि होगी और नकारात्मक विचार मन को बोझिल कर सकते हैं। हालांकि, पुराने दोस्तों से मुलाकात और स्वादिष्ट भोजन का आनंद आपका मूड बेहतर बना सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता की संभावना भी है। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करना लाभदायक होगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashifal)
मिथुन राशि वालों को अकारण क्रोध आ सकता है और वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। एक मित्र की मदद से अतिरिक्त आय के साधन मिलेंगे। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। वाहन रखरखाव में खर्च अधिक होगा। शिक्षा में रुकावट और स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।
कर्क राशि (Karka Rashifal)
कर्क राशि वाले आज संयम बनाए रखें और क्रोध से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी और नौकरी या कार्यस्थल में बदलाव संभव है। मानसिक चुनौतियाँ बनी रहेंगी लेकिन धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर होगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। चावल और दूध का दान करें।
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह के कार्यक्षेत्र में आ सकती हैं चुनौतियां, कन्या को निवेश से होगा लाभ, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें