Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु को मित्रों का मिलेगा सहयोग, मीन वाले वाहन चलाने में रहें सावधान, मकर कुंभ का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 May 2025 Guruvar Tritiya Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen  Daily Horoscope धनु को मित्रों का मिलेगा सहयोग, मीन वाले वाहन चलाने में रहें सावधान, मकर कुंभ का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-29-may-2025-guruvar-tritiya-tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj ka rashifal 29 may 2025 dhanu makar kumbh meen daily horoscope 2025

aaj ka rashifal 29 may 2025 dhanu makar kumbh meen daily horoscope 2025

Aaj ka Rashifal 29 May 2025 Guruvar Tritiya Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen  Daily Horoscope: गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया  तिथि ( Tritiya Tithi) रहेगी। बुधवार 28 मई का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

Advertisment

गुरुवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज 28 मई का राशिफल (Today Horoscope)।

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 29 May 2025

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। खासतौर पर जो लोग संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उछाल आएगा। परिवार के किसीा सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। हो सकता है 29 मई को परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो। जीवनसाथी से सहयोग आपको प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) 29 May 2025

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता आपको लेकर उम्मीदें कर सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आपका आना जाना हो सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। किसी के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है।

Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु वाले सेहत का रखें ध्यान, मकर वालें चेंज कर सकते हैं जॉब, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius) 29 May 2025

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन लाभकारी रहेगा। आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाएंगे। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। अगर आप विवाहित हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोनों का एक दूसरे के प्रति विश्ववास बढ़ेगा। सामाजित जीवन में 29 मई को अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आपको धैर्य के साथ काम करने की सलाह दी जा रही है। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन अपको प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 29 May 2025

मीन राशि वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। विवाहितों को अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। समय पर भोजन करेंगे तो आपके लिए सही होगा। वाहन और मशीनों का उपयोग बहुत सावधानी से करें। दुर्घटना का भय होने की संभावना है। आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें