Advertisment

Aaj ka Rashifal: मंगलवार को हनुमान चालीसा करने से बनेंगे मेष के काम, मिथुन को हो सकती है टेंशन, वृष-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 July 2025 Mangalvar Nag Panchami Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मंगलवार को हनुमान चालीसा करने से बनेंगे मेष के काम, मिथुन को हो सकती है टेंशन, वृष-कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-29-july-2025-mangalvar-nag-panchami-daily-horoscope- mesh vrash mithun kark rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-29--July-mesh-vrash-mithun-kark--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj-ka-Rashifal-29--July-mesh-vrash-mithun-kark--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj ka Rashifal 29 July 2025 Mangalvar Nag Panchami Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगलवार 29 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि रहेगी। इसे नाग पंचमी भी कहा जाता है। ऐसे में 29 जुलाई नाग पंचमी पर बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

मंगलवार 29 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज मंगलवार 29 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 29 जुलाई

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 29 जुलाई

मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। पुराने रुके काम और अटके काम आपके पूरे होंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में आर्थिक उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी रहेगा। नाग पंचमी को आपको आय में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। 29 जुलाई को आपका अटका पैसा वापस मिल सकता है।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपकी नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ लंबी यात्रा संभव होती दिख रही है। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ होगा। नागपंचमी पर आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 7 रहेगा।

Advertisment

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 29 जुलाई

वृषभ राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में निवेश से लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा। पत्नी से मतभेद की संभावना बनी दिख रही हैं 29 जुलाई को आपको मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने से लाभ होगा। मंगलवार नाग पंचमी को आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 4 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह को प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ, कन्या को तुलसी पूजा से होगा लाभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 29 जुलाई

मिथुन राशि वालों को करियर को लेकर टेंशन रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम के प्रेशर से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको पार्टनरशिप के काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक हानि होती दिख रही है। पढ़ाई पर फोकस करना होगा। विरोधी वर्ग आपको परेशान कर सकते हैं। नागपंचमी के दिन आपको गणेश जी को मोदक अर्पित करने से आपको लाभ हो सकता है। 29 जुलाई को आपका लकी कलर पीला और लकी नंबर 9 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 29 जुलाई

कर्क राशि वालों को करियर को लेकर सतर्क रहना होगा। अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में रुकावटें झेलनी पड़ सकती हैं। अनावश्यक खर्च आपके बढ़ सकते हैं। पढ़ाई में मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता के साथ काम करना होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। नागपंचमी पर मंगलवार को आपको शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लाभ होगा। 29 जुलाई के लिए आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 2 रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal: सिंह को प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ, कन्या को तुलसी पूजा से होगा लाभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
jyotish upay Astrology Hindi News mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-29-july-2025 mangalvar-nag-panchami-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें