Advertisment

28 Nov ka Rashifal: मेष, तुला और कुंभ के लिए खास होगा गुरुवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि

28 Nov ka Rashifal: मेष, तुला और कुंभ के लिए खास होगा गुरुवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

28 Nov 2024 Ka Rashifal: गुरुवार को जो ग्रहों की चाल है। उसके अनुसार राशि चक्र की 12 राशियों में से मेष, तुला और कुंभ के लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

इनके लिए क्या खास होगा, पढ़ें गुरुवार का राशिफल (Horoscope Tomorrow 28 November 2024)

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों को बिना सोचे समझे कोई काम नहीं करना है। पारिवारिक समस्याएं किसी से शेयर न करें। किसी मित्र को दावत पर बुला सकते हैं।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रहेगा। कामों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। संतान की तरक्की में बाधा आ सकती है। नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी। बिजनेस मैन हैं तो सफलता मिलेगी।

Advertisment

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

इनके लिए दिन परेशानी भरा रहेगा। बेवजह काम को हाथ न लें। नुकसान हो सकता है। बिजनेस में कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा। लवलाइफ में हैं तो कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। राजनीतिकों को बड़ी किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन विशेष फलदायक रहेगा। आपको जिम्मेदारियां से पीछे नहीं हटाना है। आपके काम की तारीफ होगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

Advertisment

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की प्लानिंग कर सकते हैं। एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहेंगे। प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। लंबे समय से रुके काम आसानी से पूरे होंगे।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। शेयर मार्केट का काम करते हैं तो लाभ न मिलने से परेशान रहेंगे। संतान से आपकी उम्मीदें बढ़ेंगी। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपके कुछ नए प्रतिद्वंदी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dustbin Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें कचरा, खड़ी हो सकती है पैसों की समस्या

Advertisment

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन उथल-पुथल भरा रहेगा। सोच समझकर किसी से बात करें। पुराना लेनदेन चुका पाएंगे। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। काम की अधिकता के चलते भाग दौड़ रहेगी।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन तरक्की वाला रहेगा। बिजनेस में हैं तो आपकी माता आपको जिम्मेदारी दे सकती हैं। काम के बोझ की अधिकता रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हाथ लगेगी।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। लवलाइफ में बड़ा बदलाव हो सकता है। एक के बाद एक खुशियां मिल सकती हैं। मकान या दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आपको ससुराल से धन मिल सकता है।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों पर नियंत्रण करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्याओं आ सकती है। ध्यान एकाग्र न होने के कारण समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की फीलिंग का सम्मान करें।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

ये जातक कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके द्वारा सोचे गए सभी कामों में सफलता मिलेगी। किसी से वादा करने से पहले बहुत सोच समझ लें। परिवार में किसी सदस्य अविवाहित का विवाह पक्का हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Rashifal 2025: मूलांक 5 वालों के लिए खास होगा नया साल, इस महीने मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, पढ़ें Numerology Horoscope

Aaj ka rashifal dainik rashifal daily horoscope 28 nov 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें