Advertisment

Aaj ka Rashifal: कुंभ को मिल सकती है पैतृक संपत्ति, मकर को मिलेगा अटका पैसा, क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 28 Dec 2024 Daily Horosocpe: कुंभ को मिल सकती है पैतृक संपत्ति, मकर को मिलेगा अटका पैसा, क्या कहती है आपकी राशि, क्या हैं बाकि राशियों के हाल

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal 28 December 2024: शनिवार 28 दिसंबर का दिन (Shanivar ka Din) कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की चाल लोगों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगी।

Advertisment

मेष वाले कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। तो वहीं वृष वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। कुंभ (Kumbh Rashifal) को पैतृक संपत्ति मिल सकती है तो वहीं मकर (Makar Rashifal) को उनका अटका पैसा मिलेगा।

शनिवार को आपके तारे क्या खास लेकर आ रहे हैं पढ़ते हैं आज के राशिफल में। (Daily Horoscope)-

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सेहत की दृष्टि से थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपना खान-पान सुधारना होगा। अविवाहितों के जीवन में कोई नया साथी आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नई जॉब मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Advertisment

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधा बढ़ाने वाला होगा। समस्या को लेकर आपको पिता से बात करनी होगी। परिवार में किसी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के लिए दिन मेहनत भरा बीतेगा। अपनी जरूरी जानकारी किसी से शेयर न करने की सलाह दी जा रही है। वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के आसार हैं। वाणी पर संयम रखें ताकि विवाद की स्थिति न बनें।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

इन जातकों को दिन लाभकारी रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं और साझेदारी में काम कर रहे हैं ता आपको पार्टनर पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। घर पर मेहमान आ सकते हैं। अटकी डील फाइनल हो सकती है। सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisment

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

इन जातकों को शनिवार का दिन दिन बुद्धि व विवेक से काम लेने की सलाह दे रहा है। काम को लेकर चल रही टेंशन दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको फायदा होगा। हालांकि फैमिली में खटपट हो सकती है। पैसे को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के लिए शनिवार 28 दिसंबर का दिन सूझबूझ दिखाने के लिए कह रहा है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं तो मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई वाद विवाद हो सकता है।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

इन जातकों को दिन खुशियों भरा रहेगा। इच्छा पूरी होगी। व्यापार में पार्टनर आपके साथ छल कर सकता है। यदि प्रॉपर्टी की खरीदारी कर रहे हैं तो कागज संभाल कर रखें। शेयर मार्केट में आपको अनुभवी व्यक्ति की सलाह के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भागादौड़ी वाला रहेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रहेगा। काम को समय पर पूरा करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों के ​लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। किसी मित्र से सहायता कर सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अटका धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको निवेश में ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रहेगा। घर का काम आसानी से कर पाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। काम की अधिकता रहेगी। भागादौड़ी भरा रहेगा। योजनाओं को टालने से बचना होगा।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। भविष्य को लेकर आपको अभी से प्लान बनाकर चलना होगा। व्यापारियों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। माता को स्वास्थ्य समस्या आ सकती है। जिसमें लापरवाही न करें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope 2025: नए साल में मेष, वृष, मिथुन को मिलेगा भाग्य का साथ, 1,2,3 जनवरी किसके लिए है खास

Weekly Horoscope: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या कह रही ग्रहों की चाल, गाय को हरा चारा देने से किसे होगा लाभ

Weekly Horoscope 2024: धनु को मिलेगा धन, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ-मीन के लिए क्या कह रही ग्रहों की चाल 

Astrology jyotish Aaj ka rashifal shanivar ka rashifal 28 dec 2024 ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें