Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष वालों की लव लाइफ होगी खास, मिथुन को मिलेगी तारीफ, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष वालों की लव लाइफ होगी खास, मिथुन को मिलेगी तारीफ, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-26-sep-2025-shukravar-navratri-day-5-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-jyotish-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-26-Sep-2025- Mesh vrash Mithun kark -shardiya navratri daily-horoscope

Aaj-ka-Rashifal-26-Sep-2025- Mesh vrash Mithun kark -shardiya navratri daily-horoscope

Aaj ka Rashifal 26 Sep Navratri Day 5  Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 26 सितंबर  शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। नवरात्रि पर किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएगी।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल

अगर आप घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिन बेहद खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। शुक्रवार  बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा-खासा खर्च करना पड़ सकता है। निजी मसलों को आपसी समझदारी से हल करें और कोशिश करें कि इन्हें दूसरों के सामने न लाएँ, वरना इज़्ज़त पर असर पड़ सकता है।

प्यार के मामले में दिन रोमांचक रहेगा। कला, थिएटर या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जो थोड़ी थकान और तनाव लेकर आएगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहद खास बीतेगा।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

मुस्कुराना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है और आज इसका असर भी दिखाई देगा। ज़मीन-जायदाद या सांस्कृतिक प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामलों पर ध्यान दें। दोस्तों और परिवार संग मस्ती करने का अच्छा मौका मिलेगा। बार-बार नए रिश्तों में पड़ने की आदत से बचें। मेहनत का फल आज काम में ज़रूर दिखेगा। आप बचपन की पसंदीदा चीज़ें करने का मन बनाएंगे। जीवनसाथी किसी के कहने पर आपसे नाराज़ हो सकता है, लेकिन प्यार से मामला संभल जाएगा।

Advertisment

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

आज उदार और सकारात्मक सोच अपनाना आपके लिए ज़रूरी है। हालात पर दुखी होने की बजाय उनका हल ढूंढें। रिश्तेदारों के यहाँ जाने से खर्च बढ़ सकता है। कोई करीबी अजीब व्यवहार कर सकता है, जिसे समझना मुश्किल होगा। पार्टनर आपकी तारीफों के पुल बांध सकता है और आप पर रोमांस की बरसात होगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी आपको और वक्त देने की ख्वाहिश रख सकता है। आज आप समझेंगे कि शादी केवल शारीरिक रिश्ता नहीं बल्कि सच्चे प्यार और अपनापन का नाम है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल

आपका एनर्जी लेवल पूरे दिन ऊँचा रहेगा। पैसों के मामले में सुधार होगा। जिस पर भरोसा करते हैं, वो पूरी सच्चाई छुपा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आपकी बातचीत और समझाने की कला किसी बड़ी समस्या को हल कर सकती है। प्यार का एहसास आज गहराई तक होगा। कारोबारियों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, जो तनाव देगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में बेकार की बातें करने से बचें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे और कुछ नया व रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको खास महसूस कराएगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: काजू की मिठाई बनाएगी सिंह के काम, कन्या वाले मित्रों से करेंगे मुलाकात, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
jyotish jyotish hindi news mesh vrash mithun kark dainik rashifal aaj-ka-rashifal-26-sep-2025- shukravar navratri-day-5-daily-horoscope singh kanya tula vrashcrashi-dainik-rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें