Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष को पुराना लेनदेन दिला सकता है फायदा, शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 July 2025 Shanivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को पुराना लेनदेन दिला सकता है फायदा, शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क राशिफल aaj-ka-rashifal-26-july-2025-shanivar-today-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds/

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal--26--july--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj-ka-Rashifal--26--july--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj ka Rashifal 26 July 2025 Shanivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शनिवार 26 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि रहेगी। हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शनिवार 26 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज शनिवार 26 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 26 जुलाई

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 26 जुलाई

​शनिवार को आपके काम में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अच्छे व्यवहार और मेहनत का अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। 26 जुलाई को आपको कोई पुराना लेन-देन फायदा दिला सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आलस्य छोड़ने की सलाह आपको दी जा रही है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। मंदिर जाने का विचार बनेगा। जीवनसाथी को लेकर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

शनिवार को आपको गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से कामों में सफलता मिलेगी। आपका शुभ रंग पीला और लकी नंबर 1 रहेगा।

Advertisment

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 26 जुलाई

शनिवार को आपके दांपत्य जीवन में प्यार और मिठास बढ़ेगी। मन खुश रहेगा। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। धैर्य से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापार आपका थोड़ा धीमा रहेगा। संयम के साथ काम करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। घर की सुविधाओं से जुड़ी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए मददगार साबित होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। 26 जुलाई को आप शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएंगे ता आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। शनिवार को आपका शुभ रंग सफेद और लकी नंबर 6 रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 26 जुलाई

शनिवार को आपको नई नौकरी मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। किसी उलझन का हल निकलने से मन भी हल्का महसूस होगा। बिजनेस में पैसों के लेन-देन पर सावधानी रखें। अनावश्यक मामलों से दूर रहें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। पढ़ाई में मन लगेगा और जो पुराने डाउट्स थे, उन्हें दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। रिश्तों में भी सुधार दिखेगा और आस-पड़ोस के लोगों से तालमेल बना रहेगा। 26 जुलाई को किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियों का दान करने से लाभ होगा। शनिवार को आपका लकी रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 26 जुलाई

शनिवार को आपको अपनी दिनचर्या को सही रखने की सलाह दी जा रही है। तभी काम पूरे होंगे। तो सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में ध्यान से काम करने से भविष्य में फायदा मिलेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, वो किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप में आ सकते हैं और कुछ नई योजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों को किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ सकती है और मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। घर-परिवार में प्यार बनाए रखने के लिए बातचीत में नरमी रखें। आज किसी मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं। शुभ रंग सफेद और लकी नंबर 2 है।

यह भी पढ़ें:   Weekly Horoscope: मिथुन के लिए शानदार होगा दिन, मसूर की दाल दान करने से बनेंगे वृष के काम, मेष-कर्क का साप्ताहिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-26-july-2025 shanivar -today-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें