Advertisment

Aaj ka Rashifal: तुला वालों को संपत्ति क्रय में रखनी होगी सावधानी, मकर को मिल सकता है कीमती गिफ्ट

Aaj ka Rashifal 26 Dec 2024 (Daily Horoscope in Hindi) : तुला वालों को संपत्ति क्रय में रखनी होगी सावधानी, मकर को मिल सकता है कीमती गिफ्ट, पढ़ें अपना आज का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Rashifal, 26 December 2024: गुरुवार का दिन कुछ जातकों के लिए खास रहेगा। 26 दिसंबर को गुरुवार का दिन एकादशी तिथि रहेगी। ऐसे में इस दिन ग्रहों की चाल मकर वालों के लिए खास खुशखबरी लेकर आएगी। इन्हें कोई कीमती गिफ्ट मिल सकता है। तो वहीं मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलने केे आसार हैं। पढ़ें अपना आज का राशिफल (Daily Horoscope 26 Dec 2024).

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए 26 दिसंबर का दिन सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला होगा। मौज मस्ती में समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

इन जातकों पर काम का दबाव रहेगा। हालांकि काम को लेकर तकनीकी समस्या हो सकती है। आप कर्ज को उतारने में सफल होंगे। आपको अचानक संपत्ति मिल सकती है। नौकरी पेशा हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सहयोगी काम में खलल डालने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अपने बढ़ते खर्चों कंट्रोल करने की सलाह दे रहा है। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत की दृष्टि से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। काम को लेकर भाग दौड़ हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

यदि आपकी राशि है तो आपको दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि करा सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं तो आपको सफलता ​मिल सकती है। पैसे धन उधार देने से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। अगर देंगे तो पैसा अटक सकता है।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए दिन परेशानी भरा रह सकता है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े काम करते हैं तो विचार कर लें। पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए 26 दिसंबर का दिन धन-धान्य में कराएगा। व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मन खुश रहेगा। आपको सेविंग पर ध्यान देने की जरूरत है। संपत्ति का क्रय विक्रय करने वाले हैं तो दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभफल कारी रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार आपके मन में आ सकता है।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए जल्दबाजी से बचने की सलाह दे रहा है। जरूरतमंद की मदद आपको खुश देगी। दान की भावना से मन खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। नए काम में बहुत समझकर हाथ डालें।

Advertisment

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद से आय बढ़ेगी। कोई आपको कीमती गिफ्ट दे सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। कार्यक्षेत्र में एक्सीरियंस का फायदा होगा। आपकी होशियारी लोग प्रभावित होंगे। बोलने से पहले सोच विचार कर लें। पारिवारिक मामलों में सभी की सलाह से काम लें। काम को पूरा करने में आ रही समस्या दूर होगी।

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन रुके हुए काम पूरे कराएगा। काम को समय पर निपटाने की सलाह आपको दी जा रही है। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को बड़ा ​पद मिल सकात है। संतान को किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

यह भी पढ़ें: New Year 2025: कन्या लग्न में केतू की चाल के साथ आएगा नया साल, बुधवार से शुरुआत अच्छे नहीं संकेत

Aaj ka rashifal 26 Dec 2024 ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें