Advertisment

Aaj Ka Rashifal 25 Nov 2022 : मिथुन वालों के पास गलत रास्ते से आ सकता है धन, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
26 March 2023 Ka Rashifal : नवरात्रि के पांचवे दिन इन पर बरसेगी मां स्कंदमाता की कृपा, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल

नई दिल्ली। aaj-ka-rashifal-25-nov-2022 शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। daily horoscope तो वहीं कुछ राशियों को इस दिन सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शुक्रवार को मिथुर राशि वालों के पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। तो वहीं मेष राशि वालों को कार्यालय में प्रतिष्ठा मिल सकती है। चलिए जानते हैं बाकी राशियों के लिए क्या कहती है राशि।

Advertisment

मेष राशि
आपके पास अच्छा धन आ सकता है। संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा।

वृष राशि
आपके सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप गाय को हरा चारा खिलाएं। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि
जैसा ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले

Advertisment

कर्क राशि
व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। थोड़ा बहुत धन आने का योग है।

सिंह राशि
छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी।

कन्या राशि
भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाइयों और बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान सुखी रहेगी।

Advertisment

तुला राशि
आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा। विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है। पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आप के सुख में कमी आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें।

Advertisment

मकर राशि
आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा। पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि
इसके अलावा आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए। आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें। भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि
अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें। मीन राशि के अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। एक बहन से अच्छे संबंध रहेंगे। आपको और आपके जीवन साथी को पेट में तकलीफ हो सकती है।

"dhanu rashifal 2022","kumbh rashi november rashifal 2022","kumbh rashi rashifal november 2022","love rashifal

daily horoscope dainik rashifal 25 nov ka rashifal 2022 aaj-ka-rashifal-25-nov-2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें