Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, मकर को प्रॉपर्टी में लाभ के योग, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 July 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, मकर को प्रॉपर्टी में लाभ के योग, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-25-july-2025-shukravar-today-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-25--July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj-ka-Rashifal-25--July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj ka Rashifal 25 July 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 24 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि रहेगी। हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शुक्रवार 25 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज शुक्रवार 25 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक ​राशिफल 25 जुलाई

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक ​राशिफल 25 जुलाई

धनु राशि वालों को करियर सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत के योग बनते दिख रहे हैं। घरेलू वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है। वरना नुकसान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए धैर्य से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है।

25 जुलाई को हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर पीला और लकी नंबर 9 रहेगा।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn) दैनिक ​राशिफल 25 जुलाई

मकर राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको काम सफल होंगे। प्रॉपर्टी का बिजनेस करने वालों को लाभ मिलते दिख रहा है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता बनी रहेगी जिससे रिजल्ट भी अच्छे आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनते दिख रहे हैं। 25 जुलाई को आपको शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर भूरा और लकी नंबर 10 रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक ​राशिफल 25 जुलाई

कुंभ राशि वालों को सेहत के चलते परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक मामले में बजट गड़बड़ा सकता है इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रवार को आपको भगवान शिव को नीला पुष्प चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 25 जुलाई के लिए आपका लकी कलर बैंगनी और लकी नंबर 11 रहेगा।

Advertisment

मीन राशि (Pisces) दैनिक ​राशिफल 25 जुलाई

मीन राशि वालों के लिए 25 जुलाई का दिन अटकी डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण खबर से आर्थिक लाभ संभव होते दिख रहा है। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलती दिख रही है। लवमेट के साथ संबंध बेहतर होंगे। शुक्रवार को मछलियों को आटा खिलाने से राहु की शांति होगी। 25 जुलाई के लिए आपका लकी कलर सिल्वर ओर लकी नंबर 12 रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Hariyali Amavasya: हरियाली में सबसे ऊपर भोपाल, जो यहां आता है उसका दिल लग जाता है, देखें हरे-भरे शहर की खूबसूरत तस्वीरें

jyotish upay Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-25-july-2025 shukravar-today daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें