Advertisment

Aaj Ka Rashifal 25 August: मेष को प्रमोशन के योग, वृष की सामाजिक साख होगी मजबूत, जानें मिथुन और कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 August 2025 Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope : मेष राशि वालों को प्रमोशन और लाभ के योग, वृषभ राशि का मान-सम्मान बढ़ेगा, मिथुन राशि को धैर्य रखना होगा और कर्क राशि के लिए करियर में नए अवसर बनेंगे। पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से।

author-image
Shashank Kumar
Aaj ka Rashifal 24 August 2025 Ravivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope

Aaj ka Rashifal 24 August 2025 Ravivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope

Aaj ka Rashifal 25 August 2025 Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 25 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आया है। करियर में तरक्की (Career Growth), धन लाभ (Money Luck), पारिवारिक जीवन और रिश्तों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 25 August 2025) मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि के लिए क्या खास संकेत दे रहा है।

Advertisment

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 25 अगस्त

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आय और सफलता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन (Job Promotion) मिलने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

प्रेम और रिश्तों में संतान की कोई नई फरमाइश सामने आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएँ, वरना चोट लगने का खतरा है। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल आपके लिए आज विशेष महत्व रखेंगे।

वृष राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 25 अगस्त

वृषभ राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान (Social Respect) में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे और नए कामों की शुरुआत सफल रहेगी। लेन-देन संबंधी पुरानी परेशानियां भी दूर होंगी।

Advertisment

जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा, जिससे वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। हालांकि आसपास कुछ ईर्ष्यालु लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद आज आपके लिए शुभ रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 25 अगस्त

मिथुन राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है और निवेश (New Investment) करने से बचना चाहिए। उधार लेन-देन से भी नुकसान हो सकता है।

पारिवारिक मामलों में घर की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। तनाव और नींद की कमी आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 25 अगस्त

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई दिशा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नए अवसर (Career Opportunities) मिल सकते हैं।

पारिवारिक जीवन में दूर रह रहे परिजनों की याद आएगी। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं जिससे अचानक खर्च बढ़ेगा। यात्रा करते समय सतर्क रहना आपके लिए जरूरी होगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद आपके लिए अनुकूल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 25 August: सिंह को अचानक धनलाभ के योग, कन्या को निवेश से फायदा, जानें कैसा होगा तुला और वृश्चिक का दिन ?

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 25 August: धनु का बढ़ेगा खर्च, मकर को मिलेगा मेहनत का फल, जानें कुंभ और मीन का दैनिक राशिफल

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

daily horoscope in hindi mesh rashi rashifal mithun rashi horoscope Aaj Ka Rashifal 25 August 2025 आज का राशिफल हिंदी में Vrishabh Rashi Rashifal Kark Rashi Rashifal Today राशिफल 25 अगस्त 2025 Career Horoscope Hindi Love Horoscope Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें