Advertisment

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को ये राशि वाले उड़ाएंगे मौज, किसे रहना होगा सतर्क

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को ये राशि वाले उड़ाएंगे मौज, किसे रहना होगा सतर्क aaj-ka-rashifal-24-jan-2025-kanya-kark-meen-kumbh-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal 24 January 2025: शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगी। चलिए जानतें हैं शुक्रवार का दिन किसके लिए खास होगा, किसे रहना होगा सतर्क . यहां पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope )-

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक चिंता लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति में सतर्क रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में संभलकर रहें। आप पर झूठा आरोप लग सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबू त होंगे। प्रेम व सहयोग बना रहेगा।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मानसिक परेशानी हो सकती है। बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराना निवेश लाभ दिलाएगा। कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। यदि लवलाइफ में हैं तो आपका रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

पारिवारिक रिश्ते आपके मजबूत होंगे। निवेश के मामलों में सतर्क रहें। लंबे समय से चल रही टेंशन दूर होगी। सिंह राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियां लेकर आएगा। धैर्य के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही है।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

अपनी बातें किसी से साझा न करें। मित्रों से मुलाकात होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। कन्या राशि के जातकों को लिए कल नए काम की शुरुआत करने के लिए शुभ है।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

पारिवारिक समस्याओं से तनाव बढ़ सकता है। व्यापार पर ध्यान दें वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। तुला राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ कराएगा। डूबा धन वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि कराएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

हालांकि अभी तक जो काम पूरा होने में समस्या आ रही थी वह दूर होगी। किसी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

Advertisment

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)

पैसे को लेकर अटका काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। ससुराल पक्ष के किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी संपत्ति संबंधी मामले में आपको जीत मिल सकती है।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो कसते हैं। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बेवजह किसी वाद विवाद में न पड़े, यही आपके लिए बेहतर होगा।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं तो आपको लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। किसी की ओर से दी जा रही धन संबंधी सलाह बिल्कुल न मानें।

आपको अपनी खोई हुई प्रिय वस्तु फिर से मिल सकती है। पारिवारिक माहौल आपका खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन आय के साधन बढ़ाएगा। व्यापार में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। गले संबंधी समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता रखनी होगी। अपनी पर्सनल बातों को घर से बाहर न जाने दें तो ही अच्छा है।

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal 24 jan 2025 ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें