Advertisment

Aaj Ka Rashifal: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 23 March 2025 Ravivar Daily Horoscope libra scorpio Sagittarius Pisces dainik rashifal zkv

author-image
Kushagra valuskar
Aaj Ka Rashifal: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025 Ravivar Daily Horoscope: रविवार (23 मार्च 2025) का दिन तुला से मीन राशियों के लिए मिश्रित रहेगा। तुला राशि के जातकों को तनाव से राहत मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी, लेकिन व्यापार में सावधानी की जरूरत होगी। धनु राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कुंभ राशि वालों के लिए दिन मनोरंजक रहेगा।

Advertisment

आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशिवालों का आज का राशिफल। (23 March Ka Rashifal)

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि वालों को कल तनाव से राहत मिलेगी। यदि कोर्ट केस लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें जीत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आप खुश होंगे। विरोधी आपको हराने में असफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती का समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों की लोकप्रियता कल बढ़ेगी। पेंडिंग काम आसानी से पूरा होगा, लेकिन व्यापार में नए प्रोजेक्ट से समस्याएं आ सकती हैं। किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं, लेकिन किसी की बातों पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

Advertisment

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन खुशियों भरा रहेगा। विरोधी परेशान रहेंगे और आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्य से किए गए वादे को पूरा करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, लेकिन विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन शुभ रहेगा। शौक-मौज की चीजों पर खर्च होगा और आय अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। विरोधियों की बातों में न आएं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यापार में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन मनोरंजक रहेगा। खुशियां बढ़ेंगी और धैर्य बनाए रखना होगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती का समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और काम आसानी से पूरा होगा।

Advertisment

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए कल का दिन नई आशाओं से भरा रहेगा। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। नव विवाहित जातकों को समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान को नई नौकरी मिल सकती है, जिसके कारण घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 

Numerology Marriage Date Prediction: शादी की तारीख से जानिए आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा

Shani Gochar 2025: 29 मार्च से इन राशियों पर से समाप्त हो जाएगी शनि की साढ़े साती-ढ़ैय्या, क्या आपकी राशि भी है शामिल

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

daily horoscope Aaj ka rashifal tula rashifal Aaj Ka Rashifal 23 March 2025 23 March Ka Rashifal libra daily horoscope meen daily rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें