Advertisment

Aaj ka Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों की संतान को मिल सकती है नई नौकरी, तुला को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी के योग

Aaj ka Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों की संतान को मिल सकती है नई नौकरी, तुला को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी के योग aaj-ka-rashifal-22-dec-2024-daily-horoscope-vrashchik-tula-mesh-vrash-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal, 24 December 2024: सोमवार को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियों लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन (Mangalvar ka Rashifal) वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दे रहा है।

Advertisment

वृश्चिक राशि के जातकों की संतान को नई नौकरी मिल सकती है, तुला को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं.

बाकी राशियों के लिए मंगलवार के राशिफल में क्या खास रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल (24 Dec 2024 Horoscope)

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)-

मेष राशि के जातकों के लिए दिन व्यापार में वृद्धि कराएगा। दूसरों की बातों में न आएं। परोपकार के कामों में आप बढ़—चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दूसरों के वाद विवाद में न पड़ने से सलाह आपको दी जा रही है। साझेदारी के काम में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisment

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

इन जातकों को दिन शुभ परिणाम देगा। आय को लेकर नए-नए अवसर मिलेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में हो रहे वाद विवाद से दूर रहें। भाई व बहन का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के लिए दिन करियर में सफलता दिलाएगा। काम को लेकर माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर लंबी प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। सोचे गए सारे काम सफल होंगे। भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा।. डूबा धन मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Advertisment

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

इन जातकों को दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।
कामों से आपको नई पहचान मिलेगी। किसी के फटे में टांग न अड़ाएं। पिता की सेहत पर का ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

इन जातकों को दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय अच्छा है।

Advertisment

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। राजनीति से जुड़े हैं तो बोलने से पहले सतर्क रहें। कामों में बदलाव आ सकता है। संतान को जॉब मिलने से खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता दिलाएगा। व्यापार में नया करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में बदलाव के पहले सोच विचार कर लें।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलने लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वो पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम होगा। काम में जल्दबाजी न दिखाएं। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

इस राशि के जातक काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। नयी प्रॉपर्टी खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले सोच विचार कर लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक नुकसान के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि भाग्य के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। कामों को पूरा होने में भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन साथी के प्रमोशन के योग हैं।

Astrology daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें