Advertisment

Aaj ka Rashifal: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने से बनेंगे वृष के काम, मेष को संतान से मिलेगी गुड न्यूज! मिथुन कर्क राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 August 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने से बनेंगे वृष के काम, मेष को संतान से मिलेगी गुड न्यूज! मिथुन कर्क राशिफल aaj-ka-rashifal-22-august-2025-shukravar-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-Rashifal--22--August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

aaj-ka-Rashifal--22--August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

Aaj ka Rashifal 22 August 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 अगस्त को भाद्र पद की चतुर्दशी तिथि रहेगी। ऐसे में शुक्रवार 22 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शुक्रवार 22 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए दैनिक राशिफल आज शुक्रवार 22 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 22 अगस्त

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

publive-image

मेष राशि के जातकों को करियर के लिहाज से दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। हो सकता है काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ जाए। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में लाभ के संकेत मिलते दिख रहे हैं। नए संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं।

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेाग। संतान पक्ष से आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान श्रीविष्णु को चावल की खीर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 22 अगस्त के लिए आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 5 रहेगा।

Advertisment

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

publive-image

वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपके काम की तारीफ होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। आ​र्थिक मामलों में सतर्क रहें। आय तो बढ़ेगी लेकिन इसी के साथ आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी।

यदि आप एक स्टूडेंट है। तो आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार दिख रहे हैं। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलना होगा। संतान संबंधी परेशानी आपकी हल होगी। शुक्रवार के उपाय में आपको माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 22 अगस्त को आपका लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 9 रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन करियर के लिहाज से खास रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी वाणी और व्यवहार से लोगा प्रभावित होंगे। इसके लिए आपको सम्मान भी मिल सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको अपने व्यापार को बढ़ाने का मौका मिलेगा।
22 अगस्त को आपका अटका पैसा वापस मिल सकता है। यदि लव लाइफ में हैं तो आप लव पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 3 रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

कर्क राशि वालों का शुक्रवार का दिन करियर के लिहाज से खास होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो नए प्रोजेक्ट में निवेश करते पहले बहुत सोच समझ कर विचार कर लें। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आय के साथ व्यय भी बढ़ेगा।

यदि आप स्टूडेंट है। तो आपको पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादातर समय आपका दोस्तों और परिवार के साथ बितेगा। शुक्रवार 22 अगस्त को आपको ज्योतिषीय उपाय में शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 2 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashihfal: सिंह को मिल सकती है गुड न्यूज, कन्या वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
jyotish upay Astrology Hindi News shukravar daily horoscope mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-22-august-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें