Advertisment

Aaj ka Rashifal: भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने से बनेंगे धनु के काम, मकर को ​व्यापार में लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 August 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने से बनेंगे धनु के काम, मकर को ​व्यापार में लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-22-august-2025-shukravar daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-Rashifal-22--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

aaj-ka-Rashifal-22--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

Aaj ka Rashifal 22 August 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 अगस्त को भाद्र पद की चतुर्दशी तिथि रहेगी। ऐसे में शुक्रवार 22 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शुक्रवार 22 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए दैनिक राशिफल आज शुक्रवार 22 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन 22 अगस्त 2025

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। आपकी प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। विरोधी भी प्रभावित होंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। वित्तीय स्थिति आपकी मजबूत होगी।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने की सलाह दी जा रही ह है। 22 अगस्त को आपका लकी कलर पीला और लकी नंबर 4 रहेगा।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहने वाला है। धन लाभ तो होगा लेकिन इसी के साथ आपके खर्चे भी अचानक बढ़ सकते हैं।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको पढ़ाई में प्रगति मिलेगी। घर पर मित्रों का आगमन हो सकता है। शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही हैं। 22 अगस्त को आपका लकी कलर काला और लकी नंबर 8 रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

कुंभ राशि वालों को करियर में सफलता ​के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको सरकारी सहायता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति आपको मिल सकती है। यदि आप स्टूडेंट हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेकर पढ़ाई करनी चाहिए।

Advertisment

परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा मिलने से मन खुश रहेगा। शुक्रवार 22 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में आपको पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से लाभ होगा। इस दिन आपका लकी कलर नीला और लकी नंबर 7 रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 22 अगस्त

मीन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। भाग्य से साथ मिलेगा। नौकरी में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। शुक्रवार को आपको उधार दिया पैसा भी वापस मिल सकता है।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तालमेल रहेगा। पत्नियों को मायके से सहयोग मिल सकता है। 22 अगस्त शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीली वस्त्र अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। आपका लकी कलर पीला और लकी नंबर 9 रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Shukra Gochar 2025: कर्क राशि में शुक्र का गोचर, मेष-धनु-सिंह-कन्या के लिए अच्छे नहीं संकेत, किसे होगा शुभ, जानें उपाय

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें