Advertisment

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022 : मकर राशि वालों को कैरियर में गुरू करेंगे सहयोग, कर्क राशि वाले के काम में आएगी रूकावटें

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022 : मकर राशि वालों को कैरियर में गुरू करेंगे सहयोग, कर्क राशि वाले के काम में आएगी रूकावटें aaj-ka-rashifal-22-august-2022-guru-will-help-capricorn-people-in-their-career-obstacles-will-come-in-the-work-of-cancer-zodiac-sign-pds

author-image
Bansal News
Aaj ka Rashifal: आज इन 2 राशियों के लोगों लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

नई दिल्ली। गुरू की स्थिति बदल Aaj Ka Rashifal 22 August 2022 चुकी है, बुध भी कन्या राशि में पहुंचकर dainik rashifal 22 august 2022 अतिचारी हो गए हैं। ऐसे में ग्रहों की बदली चाल, सभी पर अच्छा बुरा असर दिखाएगी। ऐसे में आपकी कुंडली में सोमवार को ग्रहों की चाल क्या असर दिखाएगी। आइए जानते हैं।

Advertisment

मेष राशि -
माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं तो दिन आपके लिए खास रहने वाला है। काम को लेकर व्यस्तता रहेगी।

वृष राशि -
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं बीतने वाला है। भावनात्मक रूप से आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। समय आपको धैर्य और शांति से काम लेने का है। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि -
सेहत अच्छी रखनी है तो आपके अपने रहन-सहन में बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टि से दिन व्यय कराने वाला रहेगा। भगवान शिव की उपासना आपकी समस्याएं दूर कर सकती हैं। हो सकता है बारिश के मौसम का मजा लेने कहीं जाएं।

Advertisment

कर्क राशि -
अगर आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी यात्रा हो सकती है। संभावना है कि यात्रा योग से आपको लाभ होगा। किए गए कामों में रूकावटें आने से मन परेशान रह सकता है। मित्रों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग तो बनाएंगे। लेकिन हो सकता है उसमें रूकावटें आ जाएं।

सिंह राशि -
सिंह राशि वालों के लिए दिन सोमवार का दिन आत्म विश्वास भरा रहेगा। हो सकता है आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करें। आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे।

कन्या राशि -
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप युवा हैं तो प्रतियोगी परीक्षओें में सफलता मिल सकता है। समाज में खोया सम्मान आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों का साथ आपको सफलता मिलेगा।

Advertisment

तुला राशि -
मित्रों का सहयोग आपको सफलता की कदम तक पहुंचा सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है। ये बात ध्यान रखने की जरूरत है कि अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना है।

वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि वालो को आशावादी होने से बचना होगा। किसी भी कार्य पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यवस्थित रूप से काम करें तो सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के प्रतिकूल परिस्थिति के लिए तैयार रहें।

धनु राशि -
सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ सोमवार का दिन अन्य दिनों से बेहतर रहेगा। साथ ही आपको दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना होगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निवेश नौकरी अनुकूल रहेगी।

Advertisment

मकर रााशि -
रिश्तेदारों से धन संबंधी मदद मिल सकती हैं। करियर में आज आपको गुरु का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से भरपूर रहेंगे।

कुंभ राशि -
आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। जिससे आप और अधिक प्रभावशाली बनेंगे। रोमांटिक संपर्कों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

मीन राशि-

आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की जरूरत है, नहीं तो आप बेवजह के विवादों में फंस सकते हैं। किसी काम में सफलता न मिलने से निराशा की संभावना है। साहित्य या किसी अन्य रचनात्मक कला में रुचि रहेगी। संतान की चिंता से मन में बेचैनी रहेगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें