Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह वाले करियर को लेकर रहें सतर्क, कन्या की तरक्की की बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें तुला-वृश्चिक का हाल

Aaj ka Rashifal 21 March 2025 Daily Horoscope: सिंह वाले करियर को लेकर रहें सतर्क, कन्या की तरक्की की बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें तुला-वृश्चिक का हाल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 21 March 2025 Singh kanya Tula Vrashchik daily horoscope

Aaj ka Rashifal 21 March 2025 Singh kanya Tula Vrashchik daily horoscope

Aaj ka Rashifal 21 March 2025 Shukravar Daily Horoscope in Hindi:  शुक्रवार 21 मार्च 2025 का दिन सिंह (Singh) , कन्या(Kanya) , तुला (Tula) , वृश्चिक (Vrashchik) ​के लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

21  मार्च 2025 का राशिफल (21 March ka Rashifal)  शुक्रवार को सिंह राशि वालों को करियर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे जा रही है।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल (Singh, Kanya, Tula, Vrashchik Daily Horoscope) 

 सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आत्म सम्मान में वृद्धि कराने ावला होगा। करियर को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यानी अपने भविष्य को लेकर लापरवाही न करें।

Advertisment

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपसी सुलह से दूर होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बड़ों से कोई भी बात बहुत सोच विचार कर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों को सोच विचार कर काम करने की सलाह दी जा रही है। तरक्की की राह मे आ रही बाधाएं दूर होंगी। मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी।

आपकी भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। प्लानिंग के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

Advertisment

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मानसिक चिंताओं से छुटकारा दिलाएगा। चिताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. नई संपत्ति मिल सकती है। बहुत सोच विचार कर किसी से कोई बात करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें। तो आपके लिए अच्छा होगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आप पर कोई झूठा इलजाम लगा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा बरसाएगा। आपके जीवन में धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा है तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। पिता की कोई बात आपको आहत कर सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिल सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

 यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि दैनिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal 21 march ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें