Advertisment

Aaj ka Rashifal: तुला वाले कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से रहें सावधान, वृश्चिक को अचानक धन लाभ के योग

Aaj ka Rashifal 21 Jan 2025: तुला वाले कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से रहें सावधान, वृश्चिक को अचानक धन लाभ के योग aaj ka rashifal 21 jan 2025 daily horoscope mesh vrash tula vrashchik kumbh astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal 21 January 2025 Daily Horoscope: मंगलवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। ऐसे कौन सी राशियां हैं जिनके जीवन में दिन खुशियों की बहार लेकर आएगा। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी 12 रा​शियों का मंगलवार का राशिफल। (Daily Horoscope)-

Advertisment

मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन नई जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दे रहा है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी कोई इच्छा हो सकती है। हालांकि आपको कार्य क्षेत्र में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

मंगलवार का दिन आपके लिए खास होगा। अभी तक लंबे समय से जो आपके काम रुके हुए थे उन्हें पूरा करने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलो में आपको सतर्क रहना होगा। वरना धोखा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मिली मदद आपके काम सफल बनाएगी। शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी पार्टी में शािमल हो सकते हैं।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। नई नौकरी मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। किसी काम को जोखिम उठाने से बचें। वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। आप किसी से किया वादा पूरा कर पाएंगे। नये वाहन की खरीददारी कर सकते हैं।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला होगा। झगड़ालू लोगों से दूर करने की सलाह आपको दी जा रही है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। भाई व बहन के साथ काम में सहयोग मिलेगा। आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी की कही सुनी बातों में न आएं तो आपके लिए बेहतर होगा। पिताजी की सलाह से आपके काम बनेंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले को धैर्य रखकर निपटाने की जरूरत है। रिश्तों में खटास आ सकती हैं। यदि घर से दूर हैं तो परिवार की याद सता सकती है।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। काम की अधिकता रहेगी। पर शरीर पर भी ध्यान दें। आपकी तरक्की में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। भौतिक सुख ​सुविधा पर व्यय करेंगे।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ नया कर सकते हैं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आपको पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। हो सकता है काम के सिलसिले में भाग दौड़ करना पड़े। सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। काम के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। जिसमें आपको वाहनों का उपयोग सावधानी से करने कीस सलाह आपको दी जा रही है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन उत्तम फल देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर शांत रहें तो बेहतर होगा।

Advertisment

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि की जातकों के लिए दिन सोच समझकर काम करने की सलाह दे रहा है। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए योगा और ध्यान करने से लाभ होगा। किसी से वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहेगा। पैसा उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने आप पर हावी न होने दें। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है।

मीन राशि राशिफल (Meen RashiRashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कामों मे बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। आय के एक से ज्यादा साधन खुलेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने की सलाह आपको दी जा रही है। खान-पान में संतुलित बनाकर रखें। वरना परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2025: मां दुर्गा की पूजा में किस आकार का हवन कुंड होता है सबसे शुभ, आप कौन सा करते हैं इस्तेमाल

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal Astrology Hindi 21 jan rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें