/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-09-19-at-11.15.31-AM.webp)
Aaj ka Rashifal 20 Sep 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि रहेगी।
ऐसे में शुक्रवार 20 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य और अध्यात्म पर केंद्रित रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मसालेदार भोजन से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि जीवनसाथी से नोंक-झोंक भी हो सकती है। करियर में कर्ज लेने से बचें। आज आपके हौसले बुलंद होंगे और ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक स्थिरता के लिए गंगाजल से स्नान करना लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग बैंगनी है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में बदलाव को लेकर सोच-विचार करने का है। खानपान पर ध्यान दें क्योंकि सेहत प्रभावित हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ कार्यों में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। उपाय के रूप में शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग पीच है।
तुला राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक रिश्तों और संतान पक्ष के लिए सुखद रहेगा। माता-पिता आपके काम में सहयोग करेंगे और विद्यार्थी सफल होंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी लापरवाही हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। उपाय के रूप में काले जूते और छाते का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग क्रीम है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता-पिता के साथ घरेलू कार्यों की योजना बनाएंगे। नौकरी में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता से मन खिन्न हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें और निजी जीवन व्यस्त रहेगा। उपाय के रूप में पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना लाभकारी होगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग हरा है।
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: धनु का दिन रहेगा लाभकारी, मकर को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें