Advertisment

Aaj Ka Rashifal: सेहत को लेकर सतर्क रहें सिंह, कन्या को पक्षियों को दाना डालना रहेगा शुभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सेहत को लेकर सतर्क रहें सिंह, कन्या को पक्षियों को दाना डालना रहेगा शुभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20-oct-2025-Somvar monday-diwali singh-kanya-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: सेहत को लेकर सतर्क रहें सिंह, कन्या को पक्षियों को दाना डालना  रहेगा शुभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 20 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Simha Rashifal)

सिंह राशि के जातक आज निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। ऑफिस में उत्साहजनक माहौल रहेगा और कामकाज में मन लगेगा। अपूर्ण जानकारी पर कोई कदम न उठाएं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। रोमांटिक मुलाकातें रोमांचक रहेंगी, लेकिन अस्थायी साबित हो सकती हैं। परिवार से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पूर्वजों को तर्पण दान करना लाभदायक रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। शुभ अंक 3 और शुभ रंग बैंगनी है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashifal)

कन्या राशि के जातक आज जोश में आकर किसी को अनावश्यक सलाह देने से बचें, इससे परेशानी हो सकती है। अपनों का साथ आत्मबल बढ़ाएगा। पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा और बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में कीर्ति बढ़ेगी और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। आदित्य स्रोत का पाठ करें, दिन मंगलमय रहेगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग पीच है।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्ञान और अवसरों से भरा रहेगा। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट बनेंगे जो आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे। कृषि या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में निवेश लाभकारी रहेगा। आंखों की समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह सही समय है। रिश्तों में दूसरों के मामलों में दखल न दें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन सूर्य चालीसा का पाठ करने से स्थिति सुधरेगी। शुभ अंक 5 और शुभ रंग नीला है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrishchika Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में लगाया गया पैसा मुनाफा दिलाएगा। सेहत में सुधार होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। परिवार में संयम और शांति बनाए रखें। नमक के पानी से स्नान करने से नकारात्मकता दूर होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: धनु की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर, मकर के हैं धन लाभ के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Advertisment
कन्या तुला वृश्चिक सिंह tula rashifal kanya rashifal Aaj Ka Rashifal 20 October Simha Rashifal Vrishchika Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें