Advertisment

Aaj Ka Rashifal: मेष का शुभ रहेगा आज का दिन, वृष के घर दौड़ेगी खुशियों की लहर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope Daily Horoscope: मेष का शुभ रहेगा आज का दिन, वृष के घर दौड़ेगी खुशियों की लहर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20 -oct-2025-Somvar Monday diwali-mesh-vrash-mithun-kark-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: मेष का शुभ रहेगा आज का दिन, वृष के घर दौड़ेगी खुशियों की लहर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope Daily Horoscope: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 20 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें आज का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी ऊंचे पद पर नियुक्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस प्रमोशन या विज्ञापन में कुछ पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी, हालांकि परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। करियर में ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रेम जीवन में नए साथी मिलने की संभावना बढ़ेगी और घरवालों के साथ अच्छा समय बितेगा। आज पीपल के वृक्ष की पूजा और दान करना शुभ रहेगा। कोई पुराना दोस्त आपकी परेशानी सुलझाने में मदद करेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल है।

वृष राशि दैनिक राशिफल (Vrishabh Rashifal)

वृष राशि के जातकों के घर आज खुशियों की लहर दौड़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है, जबकि विवाहित दंपतियों के घर संतान का आगमन हो सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल नई योजनाओं और आइडिया का मार्ग खोलेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्यार और रोमांस से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत शानदार रहेगी और कार्यों की सराहना होगी। शुभ अंक 5 और शुभ रंग क्रीम है।

Advertisment

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और सहयोग से भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा और दोस्तों का साथ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण योजना मन में उभर सकती है जिसे पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें और आग से दूरी बनाकर रखें। करियर के लिहाज से दिन वकीलों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं, लेकिन विवेक से काम लें। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और श्रीसूक्त का पाठ करने से शुभ परिणाम मिलेंगे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। शुभ अंक 1 और शुभ रंग हल्का हरा है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Karka Rashifal)

कर्क राशि के जातकों को आज भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। मन में नई योजनाएं बनेंगी और कोई दिलचस्प खबर मिल सकती है। हालांकि सोने-चांदी के व्यापार में सावधानी बरतें और हाथ में चोट लगने की संभावना है। करियर में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। परिवार में भावनाओं का संतुलन बनाए रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी है।

यह भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: सेहत को लेकर सतर्क रहें सिंह, कन्या को पक्षियों को दाना डालना रहेगा शुभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
कर्क मिथुन मेष वृष Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope Daily Horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें