Advertisment

Aaj Ka Rashifal: धनु की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर, मकर के हैं धन लाभ के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Diwali Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर, मकर के हैं धन लाभ के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20-oct-2025-somvar monday diwali-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: धनु की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर, मकर के हैं धन लाभ के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 Diwali Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 20 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। हालांकि बीपी या तनाव की समस्या रह सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से संतोष मिलेगा। पितरों के नाम तर्पण दान करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 8 है।

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति और प्रसन्नता लेकर आएगा। काम और व्यापार में उन्नति होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, बीमार पड़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर जूनियर्स आपसे सीखेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक 6 है।

Advertisment

कुम्भ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि के जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी और कुछ लोग अपने लाभ के लिए आपको उपयोग करने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें। ध्यान और योग से मन को स्थिर रखें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेना शुभ रहेगा। तुलसी में दीपक जलाने से लाभ होगा। शुभ अंक 3 है।

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि के जातकों को आज अपने दिल की बातें पार्टनर से नहीं छिपानी चाहिए। छोटी मोटी सेहत संबंधी परेशानी रह सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और बिजनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। अन्न दान करना शुभ रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आनंद देगा। शुभ अंक 1 है।

horoscope कुंभ धनु मकर मीन राशि Aaj Ka Rashifal 20 October मकर राशि दैनिक राशिफल कुम्भ राशि दैनिक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें