/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-20-Nov-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 20 Nov 2025 Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 20 नवंबर 2025, का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों को 20 नवंबर का ​दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आपका वर्कलोड बढ़ सकता है। हालां​कि आपको इसके लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी करीबी से दोस्ती आकपो लाभ दिला सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। 20 नवंबर के लिए आपका लकी कलर 9 और लकी नंबर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों को गुरुवार का शानदार रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सफलता की ओर आप आगे बढ़ते जाएंगे। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको एकांत में विचार विषय पर विचार करना होगा। तभी आपको सफलता मिलेगी। कॉस्मेटिक व्यापारियों को एक बड़ा मुनाफा हो सकता है। पिता से कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है।
कोई पुरानी चीज मिलने से मन खुश रहेगा। 20 नंवबर के लिए आपका लकी कलर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ने की सलाह दी जा रही है। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को गुरुवार का दिन किस्मत का साथ दिलाएगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों से बात करने में समय बीतेगा। परिवारिक मामलों में आपको बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। यदि आप बैंक में कार्यरत लोगों का काम जल्दी पूरा होगा. लवमेट साथ समय बिताएंगे। 20 नवंबर को आपकी लकी नंबर 3 लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां शैलपुत्री का ध्यान करने की सलाह दी जा रही है। आपको अटका पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो बिजनेस में बड़ी सफलता ​के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारिवारिक मामलों में आपको सदस्यों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ मस्ती में समय बीतेगी। जीवनसाथी को नन्हे मेहमान की खुशखबरी दे सकती है। गुरुवार को आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।


/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें