Advertisment

Aaj ka Rashifal: आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे धनु वाले, मकर को मिल सकती है नई नौकरी, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 August 2025 Budhvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे धनु वाले, मकर को मिल सकती है नई नौकरी, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20-august-2025-budhvar-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-Rashifal-20--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

aaj-ka-Rashifal-20--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

Aaj ka Rashifal 20 August 2025 Budhvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार  20 अगस्त को भाद्र पद की द्वादशी तिथि रहेगी। ऐसे में  बुधवार 20 अगस्त को  बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

बुधवार 20 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज बुधवार 20 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 20 अगस्त

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 20 अगस्त

बुधवार का दिन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आर्थिक मामलों में आप लकी रहेंगे। पैसों से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। 20 अगस्त को आप नए काम की शुरुआत करने का सही समय है। मित्रों से सहायता मिलेगी। बहसबाजी से बचना होगा।

परिवार के साथ किसी कार्यक्रम या फंक्शन में शामिल होने का योग बन रहा है। सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। यदि नौकरीपेशा हैं,तो आपको मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्रों से मतभेद हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।

Advertisment

मकर राशि दैनिक राशिफल (20 अगस्त, बुधवार)

मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवन में प्यार और तालमेल बना रहेगा। मित्रों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। नियंत्रण रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है। आत्मविश्वास से काम करना होगा। सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। नकारात्मक सोच से दूर रहें।

कुम्भ राशि दैनिक राशिफल (20 अगस्त, बुधवार)

कुंभ रााशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो फायदा हागा। नौकरीपेशा लोगों को नई कंपनी से ऑफर मिल सकते हैं। मन में नए-नए आइडिया आएंगे। परिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। मतभेद बढ़ेंगे। फालतू खर्चों से परेशान न हों। हेल्थ भी आपकी उतार चढ़ाव वाली रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। ऑफिस में काम का बोझ रहेगा। नए लोगों से पहचान होगी, जो आगे चलकर काम आ सकती है। अपनी आदतों और सेहत पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी है।

मीन राशि दैनिक राशिफल (20 अगस्त, बुधवार)

बुधवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धार्मिक स्थल में पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात के बाद प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ने से टेंशन में रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई या मदद से दिल को सुकून मिलेगा। कुछ नए और अच्छे लोग जिंदगी में जुड़ सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा और घरवालों का साथ मिलेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Surya Nakshtra Parivartan Magha 2025: आज से बदलेगी सूर्य की चाल, मघा नक्षत्र में प्रवेश, फिर बनेंगे झमाझम बारिश के योग

jyotish upay Astrology Hindi News budhvar-daily-horoscope dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-20 -august-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें