Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष को नौकरी में तरक्की के योग, किन्नरों को हरी चीजों के दान से बनेंगे वृष के काम, मिथुन कर्क का राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 July 2025 Budhvar Ashadha Saptami Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को नौकरी में तरक्की के योग, किन्नरों को हरी चीजों के दान से बनेंगे वृष के काम, मिथुन कर्क का राशिफल aaj-ka-rashifal-2-july-2025-budhvar-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upday-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-2--July-2025-mesh-vrash-mithun-kark--dainik-rashifal

Aaj-ka-Rashifal-2--July-2025-mesh-vrash-mithun-kark--dainik-rashifal

Aaj ka Rashifal 2 July 2025 Budhvar Ashadha Saptami Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

बुधवार 2 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि ( Saptami Tithi) रहेगी। 2 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए दैनिक राशिफल आज 2 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 2 जुलाई

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 2 जुलाई

मेष राशि वालों में जो कामकाजी हैं उनके लिए बुधवार का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापारियों को बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। धन लाभ भी दिख रहा है।

Advertisment

2 जुलाई को आपका लकी नंबर 5 और लकी रंग लाल रहेगा। तुलसी के पौधे को जल देने से लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 2 जुलाई

वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। 2 जुलाई को आपका काम में मन कम लगेगा। हो सकता है आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आए। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें तो बेहतर होगा। मानसिक शांति के लिए आपको योग ​करने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि वालों के लिए शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा रहेगा। बुधवार को किन्नरों को हरी वस्तु या मिठाई का दान करने से आपके काम बनेंगे।

Advertisment

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 1 जुलाई

मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन शुभ रहेगा। 2 जुलाई को आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जो आपको खुशी देंगे। मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बुधवार को आपका लकी नंबर 3, लकी कलर पीला रहेगा।
बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 1 जुलाई

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि कार्य स्थल पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घर में बुजुर्गों का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। फालतू के वाद-विवाद से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।
बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। बुधवार को आपको हरी मूंग का दान करने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें : 

 Aaj ka Rashifal: सिंह-कन्या को आर्थिक लाभ के योग, तुला की लव लाइफ में आएगा उतार-चढ़ाव, वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु राशि वाले वाद विवाद से बचें, मकर राशि के लिए नए मौके लेकर आएगा बुधवार, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News budhvar-daily-horoscope mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-2-july-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें