Advertisment

2 Jan ka Rashifal: वृष वालों को ऑफिस में रहेगा काम का बोझ, कुंभ को नौकरी बदलाव के लिए करना होगा इंतजार

2 Jan ka Rashifal: वृष वालों को ऑफिस में रहेगा काम का बोझ, कुंभ को नौकरी बदलाव के लिए करना होगा इंतजार aaj ka rashifal 2 jan 2025 horoscope mesh makar kumbh meen rashi upay hindi pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

2 Jan Aaj ka Rashifal Horoscope: गुरूवार को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि मेष राशि से मीन वालों तक के लिए गुरवार का राशिफल (Guruvar ka Rashifal)  क्या खास लेकर आएगा। (Horoscope Tomorrow)

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों को नया साल पारिवारिक मामलो को सुलझाने की सलाह दे रहा है। आप प्रयास करेंगे तो मनमुटाव दूर होंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी आज आप समय निकाल पाएंगे। हालांकि आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है संतान की फरमाइश पर आप उन्हें नई गाड़ी भी दे दें। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

गुरुवार का दिन वृष राशि वालों को गुरुवार का दिन शुभफल देकर आएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आप नाम कमाएंगे। हो सकता है छोटी मोटी यात्रा पर भी चले जाएंं।
अपरिचितों से मुलाकात हो सकती है। कार्यालय में काम के दवाब से आप परेशान रह सकते हैं। लोग आपको झूठा साबित करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी बात साबित करनी होगी। परिवार में
कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दे रहा है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाहही आपको भारी पड़ सकती है। घर पर कामों की व्यवस्था पारिवारिक जीवन में तनाव ला सकती है। लंबे समय से अटके कामों को आपको समय पर पूरा करने की आदत डालनी होगी। बिजनेस को लेकर भागदौडी होगी। हालांकि इसके बाद कोई डील फाइनल हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि वालों को गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभ कराने वाला रहेगा। हो सकता है किसी संपत्ति को लेकर वाद विवाद हो जाए। इसलिए आपको अपनी आंख कान खुले रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि आपको अपनी जरूरी जानकारी भी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी जा रही है। अगर किसी से पैसे उधार लिए हैं तो वह वापस मांग सकता है। पुराने कामों को समय से नपटा पाएंगे।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि वालों को 2 जनवरी का दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। हालांकि व्यापार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। मित्रों के साथ सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को उदर विकार हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या वालों के लिए गुरुवार ​का दिन भागादौड़ी भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

Advertisment

अगर नौकरी पेशा हैं तो किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर वापस मिल सकता है। संतान किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। नया काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने काम खुद करने की आदत डालनी होगी। परिवार में कुछ पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बिजनेस में अपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उससे कोई नुकसान होना संभव है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम रुप देने वाला रहेगा। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पर ये भी आसानी से दूर हो जाएंगी। आपकी वाणी की नजाकत आपको समाज में मान सम्मान दिलाएगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अटका धन वापस मिल सकता है।

Advertisment

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन अटके काम की वापसी करा सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पूरे होते होते काम अटकने से आप परेशान रहेंगे। किसी से किसा हुआ वादा पूरा न करने से आप परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा। आपको विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। अगर नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए। किसी बात को लेकर पारिवार में विवाद खड़ा हो सकता है। घर में कोई नए मेहमान आ सकता है।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए 2 जनवरी का राशिफल कुछ खास लेकर आएगा। आपके लिए मिलाजुला असर दिलाएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में अच्छा खासा लाभ होने के आसार है। दूसरे को काम में मदद कर पाएंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रमोशन मिलने के योग मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: New Year Rashifal 2025: मेष वालों को इस महीने मिल सकता है सपनों का घर, कैसा रहेगा करियर, प्यार, परिवार, पैसा, जानें उपाय

Aaj ka rashifal Astrology Hindi News guruvar ka rashifal 2 Jan ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें