/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-19-Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha.webp)
Aaj-ka-Rashifal-19--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha
Aaj ka Rashifal 19 Sep 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि रहेगी।
ऐसे में शुक्रवार 19 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन व्यस्तता लेकर आएगा। यदि आप छात्र हैं तो आपको अपने काम को टालना नहीं चाहिए। नए ​विषयों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। आपको गुरुजनों का सहयोग भी मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपके धन में वृद्धि होगी।
आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। 19 सितंबर के लिए आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 3 रहेगा। शुक्रवार को गरीबों को चने की दाल और हल्दी दान करने से लाभ हेागा।
मकर राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मानसिक चिंता दूर करने के लिए आप धार्मिक स्थल पर जाकर समय बिताएंगे। शुक्रवार को यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। पुराने मित्रों का आपको जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। उनसे मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। छात्रों को सफलता के योग बनते दिख रहे हैं।
आपका लकी रंग नीला और लकी नंबर 8 रहेगा। आपको शुक्रवार को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। किसी काम को लेकर आप बहुत उत्साहित होंगे। आपको अपने काम को समय पर पूरा करने की आदत डालनी होगी। आय के नए स्रोत आपके सामाने आएंगे। हो सकता है आपकी कला और साहित्य में भी रुझान बढ़ेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर बैंगनी रहेगा। यदि आप पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाकर उनके सामने दीपक जलाएंगे तो आपको काम बनेंगे।
मीन राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन बदलाव लेकर आएगा। यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद उलझा है तो आपको लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में मुनाफा होगा। आपके लिए शुभ अंक 7 और शुभ रंग हल्का नीला रहेगा। शुक्रवार 19 सितंबर को आपको भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करने से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2025 Date Colour: नवरात्रि 22 सितंबर से, किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, जानें लकी कलर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें