Advertisment

Aaj ka Rashifal:धैर्य से काम लेंगे तो सिंह को मिलेगा लाभ, खुशियों से भरा रहेगा तुला का दिन, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025 Guruwara Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: धैर्य से काम लेंगे तो सिंह को मिलेगा लाभ, खुशियों से भरा रहेगा तुला का दिन, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-18-sep-2025-guruwara-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news- xap

author-image
Anjali Pandey
Aaj ka Rashifal:धैर्य से काम लेंगे तो सिंह को मिलेगा लाभ, खुशियों से भरा रहेगा तुला का दिन, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025 Guruwara Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में मंगलवार 18 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 17 सितंबर

सिंह राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर साबित होगा। पत्नी का सहयोग आपको वित्तीय मजबूती देगा। सेहत अच्छी रहेगी और नौकरी-व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में साथी पर भरोसा कम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन से खुशियों का माहौल बनेगा। विष्णु भगवान की उपासना करना आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि लक्ष्य तक पहुंचने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, फिर भी धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा। आज का शुभ अंक 1 है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष है। आप किसी बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं और वहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें और किसी विवाद में न पड़ें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और पार्टनर का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। कानूनी मामलों में धन लाभ के योग हैं, नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन सच्चा प्यार मिलने की संभावना भी है। आज हरी वस्तुओं का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी, लेकिन संतान और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभ अंक 4 है।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। खानपान पर ध्यान दें ताकि सेहत अच्छी बनी रहे। पैसे की कमी की समस्या नहीं होगी। प्रेम जीवन में कम उम्र के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा और प्यार से भरा रहेगा। गुरुदेव की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा। समाज सेवा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक 6 है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें और दूसरों की बातों में न आएं, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से मन परेशान हो सकता है। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लेने से फायदा होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर चलेंगे तो लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है। बच्चों की समस्याओं का समाधान करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज द्वादशी का श्राद्ध कर्म करना आपके लिए शुभ रहेगा। साहित्य और लेखन कार्य में समय अच्छा बीतेगा। शुभ अंक 5 है।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: धनु की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मकर के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा आज का दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Advertisment
कन्या तुला वृश्चिक सिंह Aaj ka Rashifal 18 Sep
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें