/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-09-17-at-1.02.05-PM-1.webp)
Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025 Guruwara Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि रहेगी।
ऐसे में मंगलवार 18 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी और सेहत में सुधार महसूस होगा। नौकरी करने वाले जातकों को स्थानांतरण की वजह से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन परिवार से असहयोग मिलना तकलीफदेह साबित होगा। रोज हनुमान मंदिर जाना आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य के होने की संभावना है। आज का लकी नंबर 5 है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोतों के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं और आप अपने प्रियजनों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी। कामकाज के दौरान वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में किसी दोस्त के प्रति आकर्षण होगा, लेकिन आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचक सकते हैं। संतान सुख बढ़ेगा। कुत्तों को रोटी खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा। आज कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। लकी नंबर 4 है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन सेहत कमजोर रह सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्यार और गहराई आएगी। परिवारजनों का सहयोग भी मिलेगा। आज गुरुवार का व्रत करना आपके लिए शुभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। शुभ अंक 5 है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल 18 सितंबर
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं। परिवार में जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। हालांकि कारोबार में लाभ होगा और आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। निजी संबंधों में गंभीरता की कमी रह सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। गाय की सेवा करना आपके लिए लाभकारी होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शुभ अंक 2 है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें