Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मकर के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा आज का दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025 Guruwara Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मकर के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा आज का दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल Guruwara

author-image
Anjali Pandey
Aaj ka Rashifal: धनु की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मकर के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा आज का दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025 Guruwara Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में मंगलवार 18 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि का दैनिक राशिफल 18 सितंबर

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। समाज के नामचीन लोगों का सहयोग मिलने से हर जटिल समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में भरोसे की कमी आपको परेशान कर सकती है। परिवार के सहयोग और आशीर्वाद से हर काम बेहतर तरीके से संपन्न होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज गरीबों को भोजन कराना आपके लिए शुभ रहेगा। आज का लकी नंबर 3 है।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में विजय मिलने की संभावना है और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, खासकर व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन बीपी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बैंक से संबंधित कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। विष्णु भगवान की पूजा करना आपके लिए लाभकारी होगा। आज का शुभ अंक 9 है।

Advertisment

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। यात्रा के दौरान अपने सामान और वाहन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी साबित होगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। नौकरी में अपनी योग्यता के बल पर सफलता हासिल करेंगे। संतान से जुड़ी कुछ दिक्कतें वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ रहेगा। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज का लकी नंबर 3 है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं और व्यवसाय में आर्थिक गिरावट से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पत्नी और बच्चों से जुड़े किसी बड़े फैसले की संभावना भी है। हालांकि राजनीति और व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा क्योंकि सहयोगी आपके पीछे लगे रह सकते हैं। प्रेम जीवन में लाइफ पार्टनर से राय लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना आपके लिए शुभ रहेगा। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का लकी नंबर 5 है।

कुंभ धनु मकर मीन Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 18 Sep 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें