Advertisment

Aaj ka Rashifal: कर्क को विरोधियों से रहना होगा सावधान, मकर को नौकरी में मिल सकती है नई पोस्ट

Aaj ka Rashifal: कर्क को विरोधियों से रहना होगा सावधान, मकर को नौकरी में मिल सकती है नई पोस्ट aaj-ka-rashifal-18-jan 2025-daily-horoscope-mesh-vrahi-mithun-kark-makar-meen-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal 18 Jan 2025: 18 जनवरी शनिवार को ग्रहों की चाल कुछ जातकों के लिए बेहद खास होगी। ग्रहों की चाल, नक्षत्रों का संयोग कर्क राशि वालों को विरोधियों से बचने की सलाह दे रहा है। तो वहीं मकर वालों को को नौकरी में नई पोस्ट मिल सकती है।

Advertisment

यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन  (Mesh to Meen 12 Zodic Sign) तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ।

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन नए काम को सोच समझकर करने की शुरुआत करने की सलाह दे रहे हैं।

आपको कहीं निवेश करना है तो इसके लिए पहले सोच विचार करने की सलाह दी जा रही है। किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। आपको खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

हो सकता है संतान आपसे नई गाड़ी फरमाइश कर दें। परिजनों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

वृषभ राशि का राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। आप काम की अधिकता के चलते परेशान रह सकते हैं। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। हो सकता है आपका कोई पुराना रोग फिर से परेशान करने लगे। आपका मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से की सलाह आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। हो सकता है आपको किसी की कोई बात बुरी लग जाए।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन प्रेम भरा बीतेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो जाएं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में होगी। आपको विवाद से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

वरना आप वाद विवाद में पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको मां की सलाह काम आ सकती है।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन प्रतिकूल प्रभाव दे सकता है। आपको कामों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। नए काम की शुरुआत के ​लिए दिन अच्छा नहीं है। हो सकता है आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक जाए।

अगर नौकरी पेशा हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक समस्याएं एक बार फिर परेशान कर सकती है। आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

Advertisment

शेयर मार्केट में निवेश करने किया है तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। अच्छे लोगों का मार्गदर्शन आपको लाभ दिलाएगा। किसी की बातों में आने से बचना होगा। परिवार में वाद विवाद से दूर रहें। जीवनसाथी के लिए किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि का राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको कुछ विशेष लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य हो सकता है।

तुला राशि का राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन प्रतिकूल प्रभाव देगा। पार्टनरशिप में काम करने से बचें। उधार दिया धन मिलने में दिक्कत आएगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे। वाद विवाद से दूर रहने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक तनाव देगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। साझेदारी के काम में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

दिन आपके लिए कुछ नया करने की सलाह दे रहा है। काम को एकाग्र होने करना होगा। आध्यात्म कार्य में मन लगेगा। किसी की कोई बात बुरी लगने से मन परेशान रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलें तो पूरा करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वाहनों का उपयोग सावधानी से करने की सलाह आपको दी जा रही है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाद विवाद से दूर रहें। कामों में रुकावटें आ रही हैं।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी से बचें। वातावरण खुशनुमा रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको काई नई पोस्ट मिल सकती है।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal

मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार दिया है तो वो वापस मिल सकता है। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: 20, 26 जनवरी किसके लिए है लकी,धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए इस सप्ताह क्या है खास, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: उड़द की दाल से बनेंगे तुला के काम, सिंह को शत्रुओं से रहना होगा सावधान, क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 18 Jan 2025 dainik rashifal 2025 daily horoscope 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें