/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/rashifal-18-august.jpg)
नई दिल्ली। सूर्य ने अपना राशि परिवर्तन Aaj Ka Rashifal 18 August 2022 कर लिया है। जिसके बाद अब वे स्वराशि में पहुंचकर और अधिक प्रबल हो गए हैं। सूर्य का ये गोचर कुछ खास राशियों के लिए खास रहने वाला है। चलिए जानते हैं क्या कहती है आपकी राशि गुरूवार के दिन।
मेष राशिफल -
इस राशि के जातक जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक जिस भी काम को करना चाहेंगे। वो आराम से पूरा होगा।
वृष राशिफल -
इस राशि के जातक घर पर समय बिताएंगे। अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो गुरुवार का दिन आपके बेहद खास रहने वाला है। कैरियर को लेकर यानी नौकरी को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। वृष राशि दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी
मिथुन राशिफल -
गुरूवार का दिन इस राशि के जातकों के काम सफल कराएंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में उतार.चढ़ाव की स्थिति बनेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
कर्क राशिफल -
इस राशि के जातक गुरूवार को कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे लाभ भी होगा।
सिंह राशिफल -
गुरूवार का दिन इस राशि के जातक बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।
कन्या राशिफल -
कन्या राशि वालों को गुरूवार का दिन नौकरी में लाभ दिला सकता है। सोचे काम आज पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। माता.पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार.विमर्श करेंगे। नौकरी वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
तुला राशिफल -
इस राशि के जातक के काम समय से पूरे हो जायेंगे। जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने बिजने को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।
वृश्चिक राशिफल -
इस राशि के जातक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। हो सकता है आपके कुछ अच्छे मित्र भी बनें। समाज में आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
धनु राशिफल -
गुरूवार का दिन इनके लिए कोई खुशखबरी दिला सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर होने वाला है। आपके दिमाग में आई योजनाएं भविष्य में आपको लाभ दिला सकती हैं। प्रेम के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरी में लोगों की पदोन्नति होने के योग है।
मकर राशिफल -
इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रही सेहत संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। जिससे राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल.मेल बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन बेहतरीन रहेगा।
कुंभ राशिफल -
कुंभ राशि के जातक किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको एकाग्रचित्त होकर काम पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। सेहत में उतार.चढ़ाव बना रहेगा। इतना ही नहीं आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन राशिफल -
माता-पिता के सहयोग से आपके सभी काम पूरे होंगे। हो सकता है शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करें। कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभ दिला सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें