Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग, मीन के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, मकर कुंभ दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 Sep 2025 Budhvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग, मीन के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, मकर कुंभ दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-17-sep-2025-budhvar-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-17--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-17--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 17 Sep 2025 Budhvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में  बुधवार 17 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 17 सितंबर

धनु राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। हालांकि आपका आलस्य भी बढ़ सकता है। परिवार में आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका जीवनसाथी के साथ हल्का-फुल्का मतभेद हो सकता है।

यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मां का सहयोग आपको मजबूती प्रदान करेगा। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। 17 ​सितंबर का दिन आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आएगा।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 17 सितंबर

मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन संभलकर रहने की सलाह दे रहा है। मकर राशि वालों को 17 सितंबर को कोई भी कदम उठाने के पहले बहुत सोच समझकर उठाना होगा।

बातचीत में कठोरता नुकसान आपको पहुँचा सकती है, इसलिए आपको संयम से काम लेना होगा। घर पर साज सज्जा में आप खर्च करेंगे। हालांकि घर पर किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 17 सितंबर

कुंभ राशि वालों 17 सितंबर का दिन धैर्य और शांति से काम करने की सलाह दे रहा है। हालांकि बेवजह के वाद-विवाद से आप दूर रहें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। बुधवार को धार्मिक कार्यों या सत्संग में आप भाग ले सकते हैं। संपत्ति के मामलों में आपको लाभ होते दिख रहा है। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। आय के नए स्रोत आपके लिए खुलेंगे। इतना ही नहीं आप पर नई ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ सकती हैं। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि आपको सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा।

Advertisment

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 17 सितंबर

मीन राशि वालाों के लिए दिन प्रसन्नता लेकर आएगा। हालांकि आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। मां से किसी बात को लेकर मतभेद होगा। नौकरी को लेकर आपका स्थानांतरण हो सकता है।

आय में बढ़ोत्तरी होते दिख रही है। हालांकि इसी बीच आपको अपने रहन-सहन और जीवनशैली में भी बदलाव लेना होगा। मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2025: आज से उच्च के हो रहे हैं बुध, मिथुन, कुंभ और तुला को क्यों रहना है सतर्क, कन्या के लिए क्या हैं संकेत

Advertisment
jyotish upay Astrology Hindi News budhvar-daily-horoscope dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-17-sep-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें