Advertisment

Aaj Ka Rashifal: सिंह की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, लालच से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, लालच से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-17-october-2025-shukrawar-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap/

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: सिंह की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, लालच से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 17 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप या तनाव से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। समूह गतिविधियों में शामिल होकर नए मित्र बनेंगे। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से करियर में प्रगति होगी। जीवनसाथी आपको विशेष महसूस करवाएगा और आपसी विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक 1 है और शुभ रंग सुनहरा। सूर्य देव को जल अर्पित करें और तांबे का सिक्का पानी में डालें।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

मानसिक दबाव के बावजूद आज आप जीवन का आनंद लेंगे। आर्थिक मामलों में संयम रखें और लालच से बचें। परिवार के साथ सुखद और रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा। मित्र या रिश्तेदार घर आ सकते हैं। प्रिय व्यक्ति आपकी खुशी के लिए कुछ खास करेगा। महिलाएं आज घरेलू कार्य निपटाकर टीवी या मोबाइल पर मनोरंजन का आनंद लेंगी। शुभ अंक 7 है और शुभ रंग हल्का हरा। माता दुर्गा को इत्र और मीठे पान का भोग लगाएं।

तुला राशि दैनिक राशिफल

आज दिन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होगा। मित्रों से उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा। हालांकि आप अपने विचार साबित करने के लिए साथी से बहस कर सकते हैं, इसलिए संयम रखें। जिम्मेदारियां पूरी करेंगे और काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी बच्चे या बुजुर्ग की तबीयत पर ध्यान देना जरूरी होगा। शुभ अंक 4 है और शुभ रंग नीला। भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा और बच्चों के साथ आनंदपूर्ण समय बीतेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर की व्यवस्था बेहतर बनेगी। आज घर की कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी संभव है। शुभ अंक 8 है और शुभ रंग गहरा लाल। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेलपत्र अर्पित करें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: धनु को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर के खर्चों पर रहेगा नियंत्रण, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

daily horoscope कन्या तुला वृश्चिक सिंह दैनिक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें