Advertisment

Aaj Ka Rashifal: मस्ती भरा रहेगा मेष का दिन, वृषभ की सेहत में होगा सुधार, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मस्ती भरा रहेगा मेष का दिन, वृषभ की सेहत में होगा सुधार, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-17-october-2025-budhvar-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap/

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: मस्ती भरा रहेगा मेष का दिन, वृषभ की सेहत में होगा सुधार, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 17 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashifal) 

आज का दिन मौज-मस्ती और खेलकूद में बीतेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। आप आज प्यार और खुशियां बनाए रखने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्ते बेहतर होंगे। कला, थिएटर या रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए यात्रा लाभदायक साबित होगी। विवाहित लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक 9 है और शुभ रंग गुलाबी। हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृष राशि दैनिक राशिफल (Vrishabha Rashifal) 

लंबे समय से बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। बच्चे खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। गैरजरूरी बातों में समय न गवाएं, वरना महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग कठिन परिस्थितियों में राहत देगा। शुभ अंक 6 है और शुभ रंग सफेद। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और पांच कौड़ियां घर के मंदिर में रखें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashifal) 

आज आप शरारती मूड में रहेंगे और परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे। जिन्होंने कठिन समय में आपकी मदद की थी, उनके प्रति आभार जताएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कुछ काम टाल सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो ट्रैफिक से बचने के लिए समय से निकलें। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे। बच्चों के साथ दिन मनोरंजन में बीतेगा। शुभ अंक 5 है और शुभ रंग हरा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Karka Rashifal) 

आज सेहत को लेकर सतर्क रहें, शरीर में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे और किसी की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमी अपनी भावनाएं खुलकर नहीं जता पाएगा, जिससे मन उदास रह सकता है। पुराने शौक और बचपन की यादें ताजा होंगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें, क्योंकि जीवनसाथी किसी बात से नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक 2 है और शुभ रंग सफेद। चांद्रदेव को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: सिंह की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, लालच से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

horoscope kark mesh mithun vrash कर्क मिथुन मेष वृष Daily Aaj Ka Rashifal 17 October 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें