/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-16T160132.825.webp)
Aaj Ka Rashifal 17 Nov 2025 Monday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 17 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों का आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव रह सकता है। लेकिन फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आपके पुराने प्रयासों का शुभ फल मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में शांत रहें और अनावश्यक बहस से बचें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं, सफलता मिलेगी।
वृष राशि दैनिक राशिफल
वृषभ राशि वालों का आज का दिन अनुकूल साबित होगा। आप किसी बड़े निर्माण कार्य या यात्रा की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। भाग्यशाली अंक: 6, भाग्यशाली रंग: गुलाबी उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और 11 कौड़ियां चढ़ाएं।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का आज का दिन व्यस्तता और तनाव से भरा हो सकता है। सुबह के समय मानसिक थकान महसूस हो सकती है। हालांकि दोपहर बाद चीजें बेहतर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रयासों से कार्यों में प्रगति होगी। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंग: हरा, उपाय:तुलसी के पौधे में जल डालें और ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शरीर थोड़ा कमजोर महसूस कर सकता है, लेकिन व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पार्टनर से बहस न करें। प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी और नए अवसर मिलेंगे। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंग: सफेद उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और रात में चावल का दान करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें