/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-16T143700.221.webp)
Aaj Ka Rashifal 17 Nov 2025 Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 17 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वाले आज यात्रा से बचें और खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार में शांत माहौल रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंग: पीला उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों का आज का दिन आत्म-निरीक्षण और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। करियर में नई दिशा मिलेगी और नौकरी बदलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्यशाली अंक:10, भाग्यशाली रंग: ग्रे, उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल दान करें।
कुम्भ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों का आज का दिन सफलता से भरपूर रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेमी जोड़ों के लिए समय अच्छा है। भाग्यशाली अंक:11, भाग्यशाली रंग: नीला, उपाय: जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, हालांकि प्रेम जीवन में मतभेद संभव है। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। भाग्यशाली अंक: 12, भाग्यशाली रंग: बैंगनी उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फूल अर्पित करें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें