Advertisment

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023: मिथुन के पास गलत रास्ते से धन आने का है योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 बुधवार को ​राशि चक्र की 12 राशियों में मिथुन के लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि 17 मई को इनके पास गलत रास्ते से धन आने के योग हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
29 June Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करने से होगा लाभ, आपके लिए क्या हैं उपाय

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 बुधवार को ​राशि चक्र की 12 राशियों में मिथुन के लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि 17 मई को इनके पास गलत रास्ते से धन आने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद के अनुसार आपकी राशि क्या कहती है।

Advertisment

Bansal News Vacancy: MP-CG के सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल “बंसल न्यूज” में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकलीं भर्तियां

मेष राशि

आपके पास धन आएगा। मात्रा थोड़ा कम या ज्यादा हो सकती है। परंतु धन अवश्य आयेगा। आपके पुत्र को उन्नति प्राप्त होगी। आपको उससे सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की शिक्षा उत्तम चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य के स्थान पर पुरुषार्थ पर विश्वास करें। कार्यालय में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी।

वृष राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों को प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सम्मान मिलेगा। शत्रु का विनाश होगा। भाग्य पर आश्रित न रहकर परिश्रम कर अपने कार्यों को संपन्न करें।

Advertisment

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु का विनाश होगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य ठीक है। भाइयों के साथ प्रेम बहार बढ़ेगा। बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का उत्तम योग हैं। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। कार्यालय में आपकी बात को सभी मानने के लिए बाध्य रहेंगे।

MP News: सौरभ उर्फ सलीम के पिता की ये बातें सुनकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Advertisment

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिलेगा। शत्रु बने रहेंगे। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों के साथ संबंध में कटुता आ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग थोड़ा बहुत ही प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आप को पूर्ण सफलता मिल सकती है। खराब रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा।

तुला राशि

आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। अपनी संतान से आपको कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

Advertisment

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको कार्यालय के कई कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी आप को सफलता मिल सकती है। बहनों से आपके संबंध में तनाव आ सकता है। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका स्वयं का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Margi Budh (Budh ki Chal): आज मार्गी होने वाले हैं बुध, क्या आपके लिए होंगे शुभ, चेक करें अपनी राशि

धनु राशि

आपको भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी। कचहरी के कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। आपका कार्यालय का समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में उन्नति होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा।

मकर राशि

भाग्य अद्भुत रूप से आपका सहयोग करेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। दांत की तकलीफ भी संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचकर रहें। आपको अपनी संतान से सहयोग की कम उम्मीद है।

कुंभ राशि

आपके जीवन साथी को सफलताएं मिल सकती हैं। (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य की स्थिति सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है।

मीन राशि

भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके जीवन साथी का अगर कोई व्यापार है तो इस सप्ताह अच्छा चलेगा। उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। शत्रु आपसे डरेंगे। भाइयों के प्रेम में बाधा आएगी।

MP Weather: शाम होते-होते बादलों का डेरा, भोपाल सहित कई जिलों में बारिश शुरू

Bansal News daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें