Advertisment

17 Dec 2024 ka Rashifal: मेष राशि वालों से अधिकारी हो सकते हैं नाराज, मिथुन के बॉस होंगे खुश, क्या कहती है आपकी राशि

17 Dec 2024 ka Rashifal: मेष राशि वालों से अधिकारी हो सकते हैं नाराज, मिथुन के बॉस होंगे खुश, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal 17 Dec 2024: मंगलवार 17 दिसंबर का दिन राशि चक्र की 12 राशियों में से दो राशियों में खास होने वाला है। मेष राशि वालों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं तो वहीं मिथुन राशि के जातकों के बॉस उनसे खुश होंगे। आज के राशिफल में आपकी राशि क्या कहती है, पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope 17 dec Mangalwar ka Rashifal) ।

Advertisment

मेष राशि (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपने कामों को लेकर पहले से प्लानिंग करनी होगी। पैसा उधार लेने से पहले सोच समझ लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जिसके चलते अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातक अपना पूरा ध्यान आय के सोर्स को जुटाने पर रहेगा। इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। जिसके चलते भविष्य में आपको समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप आय और व्यय में संतुलन जरूरी है। लंबे समय बाद पुराने मित्र से ​मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। माता-पिता की बातों को आत्मसात करें। पिताजी की सलाह आपको काम आ सकती है। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हो सकता है आपको प्रमोशन भी लि जाए। कीमती सामान खो सकता है।

Advertisment

कर्क राशि (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रह सकता है। समस्याओं को समय रहते निपटाएंगे तो फायदे में रहेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार से आपको फायदा होगा। मौज मस्ती में समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है।

सिंह राशि (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि के जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा। जरूरी काम में बड़े भाइयों की मदद काम आएगी। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना होगा। कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य गड़बढ़ हो सकता है।

कन्या राशि (Kark Rashi Rashifal)

इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन उलझनों भरा रहेगा। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं को घर के अंदर ही रखें। बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर कना आपको भारी पड़ सकता है। किसी की बात बुरी लगने से परेशान रह सकते हैं।

Advertisment

तुला राशि (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन परेशानी भरा हो सकता है। पिता से बात करके समस्या का समाधान हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य की तैयारी कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य के विवाह में आ रही समस्या दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है। काम को लेकर ज्यादा टेंशन रह सकते हैं। किसी की बात बुरी लग सकती है। सहयोगियों से अपनी बात साझा कर पाएंगे। काम के बोझ के चलते थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन फलदायक रहेगा। सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुका काम पूरा हो सकता है।

Advertisment

मकर राशि (Makar Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के सदस्य को उदर विकार घेर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Rashi Rashifal)

इन जातकों को काम में कोई समस्या आ सकती हैं। आपको अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थी को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। दूसरों पर निर्भर न रहें।

मीन राशि (Pisces Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों को वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। किसी परिजन की ओर से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। घर के रेनोवेशन की सोच सकते हैं। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं।

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal 17 dec 2024 ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें