/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-15-at-1.58.16-PM.webp)
Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 16 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashifal) 16 अक्टूबर 2025
मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। कार्यक्षेत्र और घर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए परिश्रम करना होगा। दोपहर तक धन कमाने की चाहत में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में थकान या पेट संबंधी समस्या संभव है। किसी प्रलोभन में आकर धोखा न खाएं। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं।
वृष राशि दैनिक राशिफल (Vrishabha Rashifal) 16 अक्टूबर 2025
आज का दिन रोचक घटनाओं से भरा रहेगा। दिन का पहला भाग लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। किसी परिचित से ऐसा समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल दे। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, पर दोपहर बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं। घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और शंखनाद करें।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashifal) 16 अक्टूबर 2025
दिन की शुरुआत में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक उलझनों से दूरी बनाएं। कार्य में प्रगति होगी और दोपहर बाद आराम का समय रहेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में चिंता का माहौल रह सकता है, पर शाम तक पैसों की समस्या दूर हो जाएगी। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें।
कर्क राशि दैनिक राशिफल (Karka Rashifal) 16 अक्टूबर 2025
सुबह का समय असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा और किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। विद्यार्थी प्रगति करेंगे और शाम को पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें